Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: एमआरडी ने “वेल्थ फ्रॉम वेस्ट” से कमाई का बढ़ाया दायरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: एमआरडी ने “वेल्थ फ्रॉम वेस्ट” से कमाई का बढ़ाया दायरा

13/12/2024 1 minute read
Bhilai Steel Plant: MRD expands scope of earning from "Wealth from Waste"

एमआरडी ने 1,81,611 टन अनप्रोसेस्ड एलडी स्लैग को विक्रय हेतु तैयार किया, जो 2023 में बनाये 55,711 टन के रिकॉर्ड से कहीं अधिक है।

  • स्लैग उपयोग दर 85% तक पहुंची, जो एबीपी के 80% लक्ष्य से अधिक है।
  • इस बिक्री से एमआरडी ने राजस्व सृजन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) का मटेरियल रिकवरी डिवीजन (एमआरडी) “वेल्थ फ्रॉम वेस्ट” (Material Recovery Division (MRD) “Wealth from Waste”) बनाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। एमआरडी ने 1,81,611 टन अनप्रोसेस्ड एलडी स्लैग को विक्रय हेतु तैयार किया, जो 2023 में बनाये 55,711 टन के रिकॉर्ड से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें: EX BSP OA पहुंचा रिवाइवल अस्पताल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर बात, टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए SAIL Mediclaim Scheme से कैशलेस सुविधा

इस डिवीजन ने नए रिकॉर्ड दर्ज किए और उम्मीदों से अधिक प्रदर्शन किया, जिससे संयंत्र के उत्पादन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान हुआ।

अपने अभिनव स्लैग प्रोसेसिंग के माध्यम से इस डिवीजन ने 1,54,919.12 टन “स्क्रैप” को एलडी स्लैग से पुनः प्राप्त किया। इसने “ओएच स्क्रैप 0-80” के लिए एक नया बाजार खोला, जिससे बहुत अधिक मात्रा में राजस्व उत्पन्न हुआ। स्लैग उपयोग दर 85% तक पहुंची, जो एबीपी के 80% लक्ष्य से अधिक है। इस बिक्री से एमआरडी ने राजस्व सृजन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *

एमआरडी द्वारा स्क्रैप और स्लैग से संयंत्र को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त हुआ है। यह अद्वितीय प्रदर्शन इस डिवीजन की स्थायी प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता और “वेल्थ फ्रॉम वेस्ट” यानि कचरे से मूल्य निर्माण की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

इन उपलब्धियों के साथ-साथ, एमआरडी की सीएफटी सेफ्टी सर्कल टीमों “सुरक्षा समर्थ” और “कवच” ने सीसीक्यूसी-2024 (भिलाई चैप्टर) में गोल्ड अवार्ड जीते। इसके अतिरिक्त, क्वालिटी सर्कल टीम “समर्थ” ने सीसीक्यूसी-2024 (कोयंबटूर चैप्टर) में गोल्ड अवार्ड जीता। ये पुरस्कार, टीमों की मेहनत और समर्पण को दर्शाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल

मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) सुशील कुमार ने इन टीमों और कर्मचारियों को उनके निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) आलोक कुमार माथुर और महाप्रबंधक (मेंटेनेन्स) दिनामनी नायक ने इस अभिनव पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

यह उपलब्धि एमआरडी की नवाचार और संसाधन पुनः प्राप्ति में उत्कृष्टता का प्रमाण है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र को स्थायी औद्योगिक प्रथाओं में अग्रणी के रूप में स्थापित करती है।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ, सभी को मकान, 80 हजार तक सब्सिडी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र में पहली बार ‘एचआर एनालिटिक्स’ पर वर्कशॉप, जुटे सेल के 34 अफसर
Next: बोकारो टाउनशिप: उन्नत प्रणाली की रासायनिक अर्थिंग परियोजना की सौगात

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.