Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लकड़ी के चम्मच पर क्रिकेटरों के चेहरे उकेर विश्व रिकॉर्ड बनाया SAIL BSP के पूर्व अधिकारी पांडुरंगा राव ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

लकड़ी के चम्मच पर क्रिकेटरों के चेहरे उकेर विश्व रिकॉर्ड बनाया SAIL BSP के पूर्व अधिकारी पांडुरंगा राव ने

10/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Former-SAIL-BSP-official-Panduranga-Rao-created-a-world-record-by-carving-the-faces-of-cricketers-on-a-wooden-spoon
  • ‘प्राइड ऑफ भारत-24’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जयपुर में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के रिटायर अफसर और देश के प्रख्यात कार्टूनिस्ट बीवी पांडुरंगा राव लकड़ी के चम्मच पर भारतीय क्रिकेटरों के 110 चेहरों को चित्रित कर के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया (India Book of Records, Unique World Records and World Records India) में शामिल होने का अनूठा सम्मान अर्जित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, जलपान से पहले मतदान, ईवीएम खराब, बिलासपुर रवाना होने से पहले देवेंद्र यादव ने भिलाई में डाला वोट

इसके अलावा पांडुरंगा राव को कार्टून कला के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और दूसरों को प्रेरित करने के लिए समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए कला और संस्कृति की श्रेणी में प्रतिष्ठित आई कैन फाउंडेशन ‘प्राइड ऑफ भारत’ 24′ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: लीज नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बिरसा डेंटल कॉलेज समेत 4 सेंटरों का लाइसेंस कैंसिल, कटेगा बिजली कनेक्शन, BSL कराएगा खाली

पांडुरंगा राव ने अपनी इन उपलब्धियों को भिलाई बिरादरी को को समर्पित किया है। दो दशक पहले भिलाई स्टील प्लांट से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उपरांत राव अपने गृह ग्राम बैंगलुरू में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर कहा है कि कार्टून व अन्य विधाओं को विकसित करने में उन्हें भिलाई स्टील प्लांट और भिलाई बिरादरी ने हमेशा प्रोत्साहित किया। इस वजह से आज वह राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दे पाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: पेंशन को लेकर EPFO और सरकार को 4 सुझाव, पेंशन योग्य वेतन सीमा में संसोधन से बढ़ेगा पैसा

विराट कोहली, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा

पांडुरंगा राव ने बताया कि उन्होंने वर्तमान क्रिकेटरों जैसे विराट कोहली, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा आदि और पूर्व क्रिकेटरों जैसे सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, वीनू मांकड़, एनएके पटौदी, विजय मर्चेंट और लाला अमरनाथ के चेहरे लकड़ी के चम्मच पर उकेरे हैं।
जिसमें प्रत्येक की लंबाई 16 इंच है। इसे बनाने में उन्हें पूरे 26 दिन लगे। सम्मान स्वरूप उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Board 10th-12th Result 2024: 9 मई को यहां देखिए रिजल्ट   

आदरांजलि स्वरूप क्रिकेटरों के चेहरे चम्मच पर बनाए

एक अन्य जानकारी में 80 वर्षीय पांडुरंगा राव ने बताया कि लिए कला और संस्कृति की श्रेणी में प्रतिष्ठित आई कैन फाउंडेशन ‘प्राइड ऑफ भारत’ 24′ पुरस्कार से उन्हें जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: स्ट्रांग रूम सील, Central Armed Forces 24 घंटे करेगी निगरानी

क्रिकेटरों के चेहरे लकड़ी के चम्मच पर उकेरने के संबंध में पांडुरंगा राव ने बताया कि भिलाई में रहते हुए उन्होंने पूरे जुनून के साथ क्रिकेट खेला है और अंपायरिंग भी की है। इसलिए एक आदरांजलि स्वरूप क्रिकेटरों के चेहरे चम्मच पर बनाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: मजदूर की सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मौत पर हंगामा, नौकरी को लेकर थाने में पंचायत, 9 लाख का मुआवजा

14 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

उल्लेखनीय है कि पांडुरंगा राव ने 14 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 13 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 13 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूआरएफ एशिया रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हें एशिया ग्रैंड मास्टर और यूआरएफ लीजेंड पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

उम्र के इस पड़ाव में भी वे पूरी ऊर्जा के साथ क्रिकेट और बैडमिंटन का लगातार अभ्यास करते रहते हैं और कार्टून, फ्लिप बुक, एनिमेशन व पेंटिंग सहित अन्य विधाओं में सक्रिय रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL मैनेजमेंट एंड बिज़नेस क्विज में BSL की टीमों का शानदार प्रदर्शन, DIC BP सिंह के हाथों मिला अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Automobile Updates: सिर्फ 30 दिन में बिकी 50 हजार कारें, जानें इस जानदार कार की स्पेसिफिकेशंस
Next: रथयात्रा 2024 की तैयारी शुरू: श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4में रथ निर्माण के लिए पूजा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.