Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 3 करोड़ की बचत, रूसी CO गैस एग्जॉस्टर का मेंटेनेंस किया कार्मिकों ने, रूस में नए की कीमत 7 करोड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 3 करोड़ की बचत, रूसी CO गैस एग्जॉस्टर का मेंटेनेंस किया कार्मिकों ने, रूस में नए की कीमत 7 करोड़

Azmat ali 18/08/2025 (Last updated: 18/08/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Saving of Rs 3 crore, personnel maintained Russian CO gas exhauster cost in Ukraine is Rs 7 crore (1)

भिलाई इस्पात संयंत्र ने 4000 RPM पर चलने वाले रूसी निर्मित CO गैस एग्जॉस्टर की अत्यंत जटिल, दुर्लभ मरम्मत कार्य को किया।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। रूसी CO गैस एग्जॉस्टर की जटिल मरम्मत सफल।

  • नवोन्मेषी मरम्मत कार्य ने 3.12 करोड़ मूल्य की गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त केसिंग का पुनः उपयोग संभव बनाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम ने कंपनी को 3 करोड़ से अधिक की सीधी बचत करा दी है। साथ ही उत्पादन को भी थमने नहीं दिया। रूस के सहयोग से स्थापना के समय लगे रूसी CO गैस एग्जॉस्टर का मरम्मत कार्य सफलता पूरा किया गया है। आज इसे नया खरीदते तो करीब 7 करोड़ रुपए का खर्च आता। रूस से यहां आने में एक साल का समय भी लगता। सारी झंझटों से अब कंपनी को बचा लिया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने 4000 RPM पर चलने वाले रूसी निर्मित CO गैस एग्जॉस्टर की अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस एग्जॉस्टर में 24 मई 2025 को गंभीर खराबी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप टॉप एवं बॉटम केसिंग बॉडी एवं फुटिंग्स, इंपेलर फैन तथा गैस डिफ्यूज़र बॉडी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल के इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नहीं रुकेगा ईपीएस 95 हायर पेंशन

क्योंकि टॉप एवं बॉटम केसिंग का स्टॉक उपलब्ध नहीं था, संयंत्र ने इन-हाउस मरम्मत रणनीति तैयार की। रिक्लेमेशन शॉप ने उन्नत तकनीकों और विशेष इलेक्ट्रोड्स की सहायता से वेल्डिंग कार्य किया, जिसके बाद MARS-1 में प्रिसिजन मशीनिंग की गई। केसिंग फुटिंग्स को उच्च सटीकता हेतु ब्लू-मैच्ड फिनिश सरफेस प्रदान किया गया।

सबसे बड़ी चुनौती टूटी हुई हाई-स्पीड जर्नल बेयरिंग हाउसिंग कॉलर की मरम्मत थी। इंजीनियरिंग ड्राइंग विभाग (EDD) के सहयोग से नए ड्रॉइंग तैयार किए गए और बेयरिंग हाउसिंग के टॉप एवं बॉटम हिस्सों में इस भाग को उच्च सटीकता से पुनः फिट किया गया। संरचनात्मक मजबूती को और बढ़ाने के लिए वेल्डेड केसिंग फुटिंग्स को कोल्ड मेटल स्टिचिंग द्वारा सुदृढ़ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी

भारी लागत की बचत

मरम्मत किए गए एग्जॉस्टर को 14 अगस्त 2025 को दोपहर 12:50 बजे सफलतापूर्वक पुनः चालू किया गया। इस नवोन्मेषी मरम्मत कार्य ने 3.12 करोड़ मूल्य की गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त केसिंग का पुनः उपयोग संभव बनाया, जिससे भारी लागत की बचत हुई और संयंत्र के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित किया गया।

इन अधिकारियों एवं उनकी टीमों के समन्वित प्रयासों, तकनीकी दक्षता से संभव हुआ

• बिजय कुमार बेहेरा-सीजीएम प्रभारी (M&U)
• टी.के. कृष्ण कुमार-सीजीएम (इलेक्ट्रिकल)
• एच.के. सचदेव-सीजीएम (शॉप्स)
• समीर रॉयचौधरी-जीएम प्रभारी (CRG), CO&CCD
• पंचानन जेना-जीएम, M/M CCD CO&CCD
• ए.के. डे-जीएम (HME)
• एस.के. अग्रवाल-जीएम (रिक्लेमेशन शॉप)
• विजय सैनी-एजीएम (PEM)
• जगदीश दशारी-जीएम (MARS)
• पी.एस. खोब्रागड़े-जीएम (PEM)
• राकेश वर्मा-जीएम (इंस्ट्रुमेंटेशन)
• नितिन वर्मा-एसएम (EDD)

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर, NMDC के कैंसिल पेंशन फॉर्म दोबारा स्वीकृत

सीजीएम प्रभारी M&U की मुख्य भूमिका

इनके अथक प्रयासों, अंतर-शॉप सहयोग और कई सहयोगी एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी से इस दुर्लभ मरम्मत को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।

यह मील का पत्थर भिलाई इस्पात संयंत्र की इंजीनियरिंग क्षमता, लागत अनुकूलन एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो संयंत्र की संचालन उत्कृष्टता एवं सततता के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। कार्य को करने में बिजय कुमार बेहेरा-सीजीएम प्रभारी (M&U) मुख्य भूमिका रही है।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्र सरकार का लोकसभा में जवाब-ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन, महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा पर सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश नहीं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro General Hospital की बदलती तस्वीर, डिप्लोमाधारी यूनियन बोला-संघर्ष का आया रिजल्ट
Next: Bokaro Steel Plant: इस्पात भवन कैंटीन की बदली सूरत, डीआइसी ने काटा टेस्टी बाइट्स का फीता

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.