Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro General Hospital की बदलती तस्वीर, डिप्लोमाधारी यूनियन बोला-संघर्ष का आया रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro General Hospital की बदलती तस्वीर, डिप्लोमाधारी यूनियन बोला-संघर्ष का आया रिजल्ट

Azmat ali 18/08/2025 1 minute read
Bokaro General Hospital Facilities Are Improving Diplomadhari Union Said The Result of The Struggle Has Come

AC वार्ड, हेल्थ रिट्रीट सेंटर, नवीनीकृत इंटेंसिव बर्न यूनिट, न्यूरो सर्जिकल आईसीयू और जनरल वार्ड के शौचालय का नवीनीकरण।

S-9 से ऊपर ग्रेड के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए एक AC वार्ड तैयार किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल बोकारो जनरल अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीबी करुणामय से मिला। बोकारो स्टील प्लांट के नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए AC वार्ड बनवाने, हेल्थ रिट्रीट सेंटर, नवीनीकृत इंटेंसिव बर्न यूनिट, न्यूरो सर्जिकल आईसीयू और जनरल वार्ड के शौचालय का नवीनीकरण आदि कार्यों के लिए बुके देकर उनका धन्यवाद किया।

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि बीजीएच को आधुनिक स्तर का अस्पताल बनाने की दिशा में प्रबंधन के तरफ से उठाया गया बहुत ही सकारात्मक कदम है। बीडू के द्वारा 29 मई 2024 को बीजीएच में कर्मचारियों के लिए एसी वार्ड बनाने, नए आधुनिक बेड लगवाने सहित अन्य मांगों को लेकर उस समय के तत्कालीन संयुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वर्षा घाणेकर से मिलकर उनको मांग पत्र दिया गया था।

उसके बाद पुनः अपने मांगों को लेकर बीडू का प्रतिनिधिमंडल बोकारो जनरल अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीबी करुणामय से 19 जून 2025 को मिला था।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर, NMDC के कैंसिल पेंशन फॉर्म दोबारा स्वीकृत

अपने मांगों के प्रति उनका ध्यानाकर्षण कराया, जिसपर उन्होंने अश्वस्त कराया था कि इन मुद्दों पर बीजीएच प्रबंधन बहुत ही संवेदनशील है और इसपर काम चल रहा है। जल्द ही बहुत से सार्थक परिणाम सामने आएंगे। और अब S-9 से ऊपर ग्रेड के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए एक AC वार्ड तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल के इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नहीं रुकेगा ईपीएस 95 हायर पेंशन

अगले चरण में बाकी कर्मचारियों के लिए भी AC वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बीजीएच में अन्य बहुत से सुधार कार्य चल रहे हैं। निश्चित रूप से इन सभी कार्यों से बीएसएल कर्मचारियों और बोकारो की जनता को इसका लाभ मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में यूनियन अध्यक्ष रविशंकर, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, कोषाध्यक्ष सोनू शाह और नितेश कुमार उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित नहीं होंगे BSP DIC सीआर महापात्रा संग ट्रांसफर वाले अधिकारी-कर्मचारी, SAIL गाइडलाइन जारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में DRG जवान शहीद, 3 जख्मी
Next: Bhilai Steel Plant: 3 करोड़ की बचत, रूसी CO गैस एग्जॉस्टर का मेंटेनेंस किया कार्मिकों ने, रूस में नए की कीमत 7 करोड़

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.