Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के कर्मचारी-अधिकारी बने शिरोमणि, पत्नी को भी मिला सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के कर्मचारी-अधिकारी बने शिरोमणि, पत्नी को भी मिला सम्मान

07/08/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Shiromani-became-an-employee-officer-of-Rail-and-Structural-Mill-wife-also-got-respect
  • मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएस) टी दस्तीदार द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में विगत दिनों शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  ट्रेनें हो रहीं कैंसिल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, यात्रियों का दर्द किया साझा

आरएसएम विभाग के सहायक प्रबंधक प्रकाश तिवारी को पाली शिरोमणि एवं मास्टर ऑपरेटर एस मुखोपाध्याय, चार्जमेन कम मास्टर टेक्नीशियन सुरेश कुमार को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL NJCS: कर्मचारियों के टूट सकते हैं ख्वाब, BSL के ED वर्क्स कार्यालय पर 9 को चढ़ाई

कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें:  कोर्ट से राहत: छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थाओं में पहले की तरह आरक्षण व्यवस्था से मिलेगा प्रवेश

समारोह में कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएस) टी दस्तीदार द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया तथा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति कर्मठ योगदान की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL में दोहरी मार, बकाया एरियर मिला नहीं, अब इंसेंटिव पर चपत, अगस्त क्रांति के दिन कर्मचारियों की दहाड़ से थर्राएगा प्रबंधन

समारोह में महाप्रबंधक काशीनाथ मलिक, महाप्रबंधक विनय कुमार, महाप्रबंधक श्री सुनील सोरते, महाप्रबंधक अतुल दुबे, महाप्रबंधक एस चट्टोपाध्याय एवं महाप्रबंधक एस सेनगुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Ispat General Hospital में बच्चों को दूध पिलाने माताओं की लगी लाइन

पुरस्कृत कार्मिकों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ा है एवं उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 दुर्गा का मना 10वां बर्थ-डे, कटा केक, खिले चेहरे

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) नरेंद्र इंगले ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी जसबीर सिंह एवं राजेश बाबू, भुवन साहू का भी योगदान रहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में डेंगू का प्रकोप, सेक्टर 2 की 2 पार्षदों संग नागरिकों का टीए बिल्डिंग पर हंगामा
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के लोगों को उपभोक्ता फोरम से मिला न्याय, हाउसिंग बोर्ड को देना पड़ा 3.65 करोड़, खाते में आया पैसा, मना जश्न

Related Stories

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.