Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेंट्रल एवेन्यू में BSP कर्मी के पति से लूट और चाकूबाजी जैसी एक और घटना, टाउनशिप का अंधेरा बढ़ा रहा क्राइम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेंट्रल एवेन्यू में BSP कर्मी के पति से लूट और चाकूबाजी जैसी एक और घटना, टाउनशिप का अंधेरा बढ़ा रहा क्राइम

Azmat ali 29/06/2026 1 minute read
Bhilai Township Crime Graph Rises on Central Avenue Two incidents Near Ambedkar Park

सीटू ने कहा भिलाई में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय। सुरक्षित शहर के लिए पुलिस गश्त और नगर सेवाओं को करना होगा मजबूत।

  • टाउनशिप में अंधेरा बदमाशों के लिए अनुकूल वातावरण। चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेंट्रल एवेन्यू पर रविवार रात लूट और चाकूबाजी की 2 वारदात से पीड़ित परिवार दहशत में है। सेंट्रल एवेन्यू पर रविवार रात दो घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दोनों हादसों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बीएसपी कर्मचारी के पति अली असगर के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने चाकू से वार भी किया। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट की घटना हुई।

लूट की कोशिश की गई। पीड़ित ने भट्ठी थाने को सूचित किया कि वह पार्क के पास बैठा था, तभी कुछ युवक पास आए और बोले-दारू पिलाओ। मना करने पर मारपीट करने लगे। पैसा छिनने की कोशिश की, लेकिन उसके पास पैसा था ही नहीं। इसी बीच वहां पड़ी लकड़ी लेकर वह अपने बचाव में कूदा, तब तक एक युवक ने किसी नोकिले सामान से वार कर दिया। किसी भी बदमाश को वह पहचान नहीं सका। पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग करके बगैर लिखित शिकायत किए वह वापस लौट गए।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: 29 को BSP कर्मचारी लगाएंगे काला बिल्ला, 30 को हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन, पढ़ें शेड्यूल

सूचनाजी.कॉम में खबर आने के बाद भट्ठी थाने के टीआई का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही संदिग्धों की धर-पकड़ भी की जाएगी। अली असगर की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर-बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव टी. जोगा राव का कहना है कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी गज़ाला परवीन के पति अली असगर के साथ चाकूबाजी एवं लूटपाट की घटना ने झकझोर दिया है।

भिलाई नगर लंबे समय से एक सुव्यवस्थित एवं शांत शहर के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के दिनों में सेक्टर क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता पैदा कर रही हैं। सेंट्रल एवेन्यू, फॉरेस्ट एवेन्यू, सिस्टी एवेन्यू सहित कई प्रमुख मार्गों पर अक्सर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चरमरा जाती है। अनेक आंतरिक सड़कें भी घंटों अंधेरे में डूबी रहती हैं। अंधेरा हमेशा असामाजिक तत्वों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है, जिससे चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, ईएसआई का नहीं मिल रहा लाभ

पुलिस गश्त बढ़ाना समय की आवश्यकता

भिलाई जैसे औद्योगिक एवं घनी आबादी वाले शहर में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर रात्रि के समय संवेदनशील क्षेत्रों, पार्कों, सुनसान सड़कों तथा सेक्टरों के अंदर लगातार पुलिस की उपस्थिति अपराधियों में भय पैदा करेगी और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाएगी। केवल घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराध की रोकथाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

नगर सेवाएं विभाग तत्काल करे कार्रवाई

नगर सेवाएं विभाग को शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी चाहिए। जहां-जहां लाइटें खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक किया जाए तथा अंधेरे वाले क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जाए। सड़क, पार्क, बस स्टॉप, बैंकिंग क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी नागरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। छोटी-सी लापरवाही भविष्य में बड़ी घटनाओं का कारण बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील

असामाजिक तत्वों के बढ़ते अड्डों पर लगे रोक

शहर के कई स्थानों पर धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे स्थानों की पहचान कर पुलिस एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से निगरानी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन तक पहुंच सके।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

सुरक्षित भिलाई के लिए अभी उठाने होंगे ठोस कदम
यदि समय रहते पुलिस प्रशासन और नगर सेवाएं विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। भिलाई की पहचान एक सुरक्षित और व्यवस्थित शहर के रूप में बनी रहे, इसके लिए नियमित पुलिस गश्त, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। शहर की सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। अभी सजग होने का समय है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव के आदेश पर सेल आरएसपी में ट्रांसफर, अब RLC कार्यालय पर कर्मचारियों का हंगामा
Next: SAIL BSL Promotion List: बोकारो स्टील प्लांट के 123 अधिकारियों के प्रमोशन की पहली लिस्ट जारी, पढ़ें नाम

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.