Suchnaji

Big Breaking: ननिहाल से बेर लेकर अपने मंत्रियों संग अयोध्या धाम पहुंचे Chhattisgarh के CM, रामलला के करेंगे दर्शन

Big Breaking: ननिहाल से बेर लेकर अपने मंत्रियों संग अयोध्या धाम पहुंचे Chhattisgarh के CM, रामलला के करेंगे दर्शन
  • छत्तीसगढ़ का पूरा कैबिनेट, BJP प्रदेशाध्यक्ष, संगठन के नेता विशेष विमान से पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की जन्म स्थली छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए एक विशेष विमान से भक्तगण रवाना हुए। इन भक्त गणों में प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रीमंडल भी अयोध्या रवाना हो गए।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

ये खबर भी पढ़ें: BSP के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 43 मकानों को कराया खाली, सेक्टर 6 में कब्जेदारों की शामत

रायपुर एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री (Dy CM) और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जोर-जोर से ‘एक ही नारा, एक ही नाम’ का जयघोष लगाया। उनके पीछे CM सहित सभी मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों ने ‘जय-जय श्रीराम’ का नारा लगाया।

ये खबर भी पढ़ें DPS की अवैध बाउंड्री, कलेक्टर साहिबा तोड़वा दीजिए, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

रामभक्त यहां से साथ में बेर लेकर गए। इस बेर को श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु राम को अर्पित करेंगे। CM विष्णुदेव साय के साथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश भाजपा महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मा राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और श्यामबिहारी जयसवाल रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा सोशल मीडिया साइट X पर फोटो पोस्ट की गई है। पोस्ट में ‘प्रभु भांचा श्री राम को प्रणाम’ लिखकर मंत्रियों को टैग करते हुए शेयर किया गया है। इसमें आगे ‘अयोध्या में प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए सभी आशीर्वाद मांगेंगे’ लिखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें केंद्रीय श्रम मंत्रालय से ESI और EPF पर बड़ी खबर, BMS ने मांगा 5000 रुपए न्यूनतम पेंशन

वहीं, CM विष्णुदेव साय ने भी फोटो शेयर किया और ‘‘चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहई सब कोई’’ भांचा प्रभु श्रीराम के दर्शन करने हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना होते हुए। जय श्रीराम’ लिखकर CM ने X पर पोस्ट किया।

CM ने एक वीडियो भी शेयर करते हुए कैप्शन में ‘एक ही नारा, एक ही नाम, जय-जय श्रीराम’ लिखकर पोस्ट किया।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117