Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक के रडार पर Bhilai Steel Plant, थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक, CGM लपेटे में, दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक के रडार पर Bhilai Steel Plant, थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक, CGM लपेटे में, दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम

Azmat ali 05/05/2026 (Last updated: 05/05/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant under the Radar of Steel Secretary Sandeep Poundrik Third-Party Housing Allotment Halted CGM in Trouble Special Team Arrives From Delhi 1

संयंत्रों-इकाइयों को निर्देश-अगली सूचना तक किसी भी तीसरे पक्ष को कंपनी के क्वार्टर का कोई नया आवंटन न किया जाए।

  • यूनिफॉर्म क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी संयंत्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मई 2026 के भीतर अधिसूचित होने की संभावना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के रडार पर भिलाई स्टील प्लांट है। बीएसपी का दौरा करने के बाद दूसरी रिव्यू मीटिंग मंगलवार को हुई। डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय में बीएसपी के उच्चाधिकारी जुटे। ऑनलाइन रिव्यू मीटिंग में मैनपॉवर घटाने आदि को लेकर सबसे ज्यादा फोकस रहा।

रिव्यू मीटिंग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया सीजीएम स्तर के अधिकारियों पर गुस्सा नजर आया। वर्तमान में जितने सीजीएम हैं, उन्हीं के फैसलों से ये काफी चीजें हो रही हैं। इसलिए इनकी जिम्मेदारी है कि बिगड़े हालात का रास्ता भी यही निकालें। पूर्व में जो फैसले लिए गए हैं, उसी का रिजल्ट वर्तमान में सेल के हालात के रूप में नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव-CMD को छुटभैय्या नेता का ठेंगा, ड्यूटी BHILAI STEEL PLANT में, अटेंडेंस सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चेस्ट OPD में

इस्पात सचिव ने सोमवार को आरआइएनएल का रिव्यू मीटिंग किया था। इसके एक दिन बाद बीएसपी का नंबर लग गया। रिव्यू मीटिंग में एक बार फिर सख्ती से थर्ड पार्टी हाउस अलॉटमेंट को रोकने का आदेश दिया गया। थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक लगाने को बोला गया है। सेल में यूनिफाइड हाउस अलॉटमेंट पॉलिसी कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही है।

इसी के तहत ही आवास आवंटन किया जाएगा। तब तक थर्ड पार्टी आवंटन पर रोक लगाई जा रही है। यूनिफॉर्म क्वार्टर अलाटमेंट पॉलिसी  को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मई 2026 के भीतर अधिसूचित होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

संयंत्रों-इकाइयों को सलाह दी गई है कि अगली सूचना तक किसी भी तीसरे पक्ष को कंपनी के क्वार्टर का कोई नया आवंटन न किया जाए।
तीसरे पक्ष को कंपनी क्वार्टर के आवंटन के लिए नीति तैयार की जा रही है। प्रस्तावित सेल यूनिफाइड हाउस अलॉटमेंट पॉलिसी के अनुमोदन के बाद संबंधित संयंत्र-इकाइयां इसे लागू करेंगी। पहले से आवंटित थर्ड पार्टी आवास का भी रिव्यू करने का आदेश है। इसको खाली कराने में कहीं दिक्कत आ रही है तो सेल बोर्ड के पास मामला भेजा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…

दूसरी ओर भिलाई स्टील प्लांट के मैनपॉवर, कांट्रैक्ट आदि का अध्ययन करने के लिए सेल कारपोरेट आफिस से एक टीम पहुंच चुकी है। सेल के एक अन्य प्लांट की स्टडी करने के बाद टीम भिलाई आई है। यहां कई दिनों तक टीम रुकेगी और बारीकी से स्टडी करेगी। विभागों के मैनपॉवर आदि को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी का आदेश वापस लेना होगा, वरना प्रोडक्शन धड़ाम, जय झारखंड मजदूर समाज भड़का
Next: SAIL SRU BHILAI: बीएसपी के SMS 2 में स्टील लैडल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ 151 हीट लाइफ

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.