Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बिना कब्जा दिए आवास कर्मचारी के नाम, फिर पेनल रेंट की वसूली, BSL Township में मकान घोटाला, BAKS ने खोली पोल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिना कब्जा दिए आवास कर्मचारी के नाम, फिर पेनल रेंट की वसूली, BSL Township में मकान घोटाला, BAKS ने खोली पोल

Azmat ali 11/09/2026 1 minute read
BSL Township Recovery of Penal Rent from an Employee for a House without Handing over Possession BAKS Raises Questions

BSL Township: आवास आवंटन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग, पांच वर्षों के मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग।

  • दिलीप कुमार ने कहा कि संघ मांग करता है कि गलत तरीके से लगाए गए पेनल रेंट एवं नोटिस तत्काल निरस्त किए जाएं तथा कर्मचारियों से वसूली गई अनुचित राशि वापस/समायोजित की जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में आवास आवंटन एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने गंभीर सवाल उठाते हुए प्रबंधन से पांच वर्षों के ऐसे सभी मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, जहां कर्मचारियों को वास्तविक कब्जा दिए बिना ही उनके नाम आवास दर्ज कर दिए गए और बाद में उसी आधार पर पेनल रेंट एवं नोटिस जारी किए गए।

BAKS का आरोप है कि कई मामलों में आवास पर पहले से अन्य व्यक्तियों का कब्जा होने के बावजूद उसे कर्मचारी के नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। दूसरी ओर कर्मचारी के वेतन अभिलेख में पुराना आवास दर्ज रहा और उसका किराया एवं अन्य शुल्क भी नियमित रूप से कटता रहा। कर्मचारियों द्वारा विभाग को समय रहते सूचना देने के बावजूद रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे

संघ ने सवाल उठाया है कि “जब कर्मचारी को आवास का वास्तविक कब्जा ही नहीं मिला, तो उसे अधिभोगी मानकर पेनल रेंट किस आधार पर लगाया गया?” BAKS अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा, “विभागीय रिकॉर्ड की गलती या प्रशासनिक लापरवाही का आर्थिक बोझ कर्मचारी पर डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कर्मचारी को बिना कब्जा दिए उसके नाम आवास दर्ज करना और फिर पेनल रेंट लगाना गंभीर प्रशासनिक विसंगति है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल कर्मचारी से वसूली करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी जांच होनी चाहिए कि संबंधित आवास पर वास्तविक रूप से कौन रह रहा था और अनधिकृत कब्जाधारी के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में RFID के प्रोजेक्ट वर्क का शिलान्यास, ड्यूटी छोड़कर जाने वालों की होगी पहचान

दिलीप कुमार ने कहा कि संघ मांग करता है कि गलत तरीके से लगाए गए पेनल रेंट एवं नोटिस तत्काल निरस्त किए जाएं तथा कर्मचारियों से वसूली गई अनुचित राशि वापस/समायोजित की जाए। उन्होंने कहा, “BAKS कर्मचारियों के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।

आवास आवंटन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और वास्तविक कब्जे का प्रमाण अनिवार्य होना चाहिए। दोषी पाए जाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” संघ ने भविष्य में प्रत्येक आवास हस्तांतरण के समय कब्जा प्रमाण-पत्र, संयुक्त निरीक्षण एवं फोटोग्राफिक साक्ष्य अनिवार्य करने की भी मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant RFID: 12 गेट और 170 आरएफआइडी कम फेस रीडर डिवाइस, कहां से बचकर जाओगे
Next: पूजा पंडालों से शुल्क: रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी, गैर-व्यावसायिक पंडालों को राहत देने की मांग

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.