Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident: हादसे में मृत मजदूर की पत्नी को स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से ये पैसा, मिलेगा दुर्घटना बीमा का 10 लाख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: हादसे में मृत मजदूर की पत्नी को स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से ये पैसा, मिलेगा दुर्घटना बीमा का 10 लाख

Azmat ali 15/09/2026 1 minute read
BSP Accident Permanent Job Letter for Deceased Workers Wife

BSP Accident: बीएसपी कोक ओवन में कार्य के दौरान मजदूर ललित साहू की सोमवार शाम को कार्यस्थल पर मौत हो गई थी।

  • बीएसपी की ओर से दिए गए पत्र में गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्त देने की बात कही गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी कोक ओवन हादसे में मृत मजदूर ललित साहू की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। मंगलवार सुबह बीएसपी के कार्मिक मृतक मजदूर के घर पहुंचे। वहां शोक व्यक्तत करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी पहुंचे। जहां यूनियन नेताओं की मौजूदगी में आइआर विभाग के सहायक प्रबंधक के. शशांक राव ने पत्नी निर्मला साहू को जॉब ऑफर लेटर सौंप दिया। सीनियर मैनेजर राहुल थोटे और इंटक से महासचिव संजय साहू, दीनानाथ सिंह सार्वा, गुरुदवे साहू, मनोहर लाल, जयराम ध्रुव, मनोज कुलदीप, देवानंद साहू आदि मौजूद रहे।

बीएसपी की ओर से दिए गए पत्र में गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्त देने की बात कही गई। सबके सामने शशांक राव ने पत्र को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मृतक की पत्नी को पत्र सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। अब पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

परिवार को ठेका कंपनी उत्कल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए डेढ़ लाख रुपए की मदद की गई। परिवार को सीपीफ पेंशन, ईडीएलआई से बीमा राशि, ईएसआइ पेंशन, दुर्घटना बीमा का 10 लाख और स्थायी नौकरी मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

बता दें कि सोमवार शाम को बीएसपी कोक ओवन में कार्य के दौरान हादसे में मजदूर ललित कुमार साहू की मौत हो गई थी। मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते समय ही दम तोड़ दिया था। लोडर में फंसने से हादसा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Engineers Day 2026: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर कर रहे रक्तदान, ईडी वर्क्स, ईडी एचआर के हाथों कल मिलेगा गिफ्ट
Next: EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.