Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी न्यूज: C&IT में इंसेंटिव की खामियां दूर, अब मिलेगा अतिरिक्त वेतन का लाभ, ये फायदे भी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी न्यूज: C&IT में इंसेंटिव की खामियां दूर, अब मिलेगा अतिरिक्त वेतन का लाभ, ये फायदे भी…

22/02/2024 1 minute read
BSP-News-The-shortcomings-of-incentive-in-CIT-have-been-resolved-now-the-benefit-of-additional-salary
  • बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अथक प्रयास से C&IT के वर्षों से लंबित मुद्दे का हुआ समाधान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर एक बार फिर सक्रिय हो गई है।  यूनियन के अथक प्रयास के फलस्वरुप सी एंड आई टी विभाग के वर्षों से लंबित मुद्दे का समाधान संभव हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP सेफ्टी डिपार्टमेंट को है बड़े हादसे का इंतजार, जाएगी जान या टूटेगा हाथ-पैर, देखिए वीडियो

विदित हो कि सीएंडआईटी विभाग के कर्मचारी अपने समस्याओं को लेकर  बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता से मिला था। कर्मचारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि सी एंड आई टी विभाग में किये जा रहे कार्य अति आवश्यक सेवाओं के परिधि में आते हैं। यहां चौबीस घंटे सप्ताह में सातों दिन अनवरत काम होता है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में जहां भरा रहता था कभी पानी, वहीं खड़ी होगी गाड़ी, चकाचक पार्किंग

सी एंड आई टी विभाग, वर्क्स की तरह ही सयंत्र  के अंदर विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करता हैद्ध ERP, MES, DATA, MODULE , ONLINE ENTRY और सर्वर से सम्बन्धित सभी प्रकार के कार्य का संचालन विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे URM, RAILMILL, PLATEMILL, SMS-3 आदि स्थान पर ROUND THE CLOCK सप्ताह के सातों दिन प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशनभोगी को लेकर ताजा अपडेट, दिल्ली में बड़ी बैठक

सीएंडआईटी विभाग द्वारा संचालित ERP-MES DATA CENTER प्लांट के अंदर RCL के समीप स्थित है, जिसके रखरखाव, देखरेख की सम्पूर्ण जवाबदेही का निर्वहन विभाग कुशलतापूर्वक कर रहा है। ROUND THE CLOCK (24*7) सप्ताह के सातों दिन HARDWARE SUPPORT, SOFTWARE SUPPORT, PC, PRINTER, SCANNER आदि सभी वितरण से लेकर संधारण तक सभी प्रकार के कार्य प्लांट के अंदर और बाहर सभी जगहों पर प्रदान करता है।

बावजूद इसके राष्ट्रीय अवकाश पर मिलने वाला अतिरिक्त वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को एक ही काम के बदले दो अलग अलग इंसेंटिव मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट ने IMS पोर्टल किया लांच, पढ़िए फायदे, इन्हें मिला पुरस्कार

इंसेंटिव में कुछ विसंगतियां

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि सी एंड आई टी विभाग के कर्मचारी सीएंडआईटी में दिए जा रहे त्रुटि पूर्ण इंसेंटिव और राष्ट्रीय अवकाश पर अतिरिक्त वेतन का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा यूनियन के समक्ष रखा था।

ये खबर भी पढ़ें :  राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट: NPS को लेकर बड़ी खबर, संशोधन Notified

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के संज्ञान में यह बात आने के पश्चात यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने असित साहा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी ( एम एंड यू ) के समक्ष इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

त्रुटि पूर्ण इंसेंटिव का समाधान और अतिरिक्त वेतन का लाभ देने का आग्रह किया। इसका परिणाम यह हुआ कि पहली बार प्रबंधन ने यह माना कि सी एंड आई टी विभाग में दिए जा रहे इंसेंटिव में कुछ विसंगतियां है।

ये खबर भी पढ़ें :Bokaro Steel Officers Association चुनाव 2024 में बच्चों का एडमिशन बना मुद्दा

अतिरिक्त वेतन का लाभ मिल सकेगा

उज्जवल दत्ता ने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रहा है कि अब इस मुद्दे का स्थाई समाधान हो गया है।  इंसेंटिव की विसंगतियां दूर हो गया है। इसमें एकरूपता लाया गया है। अब सीएंडआईटीको बेहतर इंसेंटिव और राष्ट्रीय अवकाश पर अतिरिक्त वेतन का लाभ मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें :BSP ठेका श्रमिकों के बच्चे पाएंगे उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार तक, प्रोत्साहन मेरिट अवार्ड के लिए कीजिए आवेदन

असित साहा का शुक्रिया

यूनियन के वरिष्ठ सचिव मनोज डडसेना ने बरसो से लंबित इस मुद्दे के समाधान पर अपने अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के प्रति आभार व्यक्त करए हुए कहा कि उनके कर्मठता के कारण ही यह सब संभव हो पाया है। मनोज डडसेना ने असित साहा मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब बीएसपी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के नेतृत्व में इस बात को उनके समक्ष रखा तो, उन्होंने ना सिर्फ यह माना कि इसमें विसंगतियां है, बल्कि त्वरित गति से इस पर संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे का समाधान निकाला। उन्होंने सी एंड आई टी विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी समीर गुप्ता के सहयोग के लिये भी आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें :EPFO की ताजा रिपोर्ट: एक महीने में बने 8.41 लाख नए सदस्य, पढ़िए आंकड़े

यूनियन के सदस्य जुटे और मनाया जश्न

वर्षों से लंबित मुद्दों के समाधान पर सी एंड आई टी बिरादरी ने बीएसपी वर्कर्स यूनियन का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता तथा यूनियन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी  शिव बहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, अमित बर्मन, विमल कुमार पाण्डेय, प्रदीप सिंह, मनोज डडसेना और एंड आई टी विभाग से विश्वजीत सरकार, राजेश कुमार, रवि सिन्दरे, राजीव सिंघई, सौमित्र बिस्वास, डीएम राव, रमेश कुमार, सतीश, चारुल प्रधान, सुकल सिंह, सुशीला नायर, शिवानी और ओम्केश्वरी देवांगन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट ने आस्ट्रिया की कंपनी से किया MOU साइन, पढ़िए बड़ी वजह

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: बगैर एक्सीडेंट के इंस्ट्रुमेंटेशन डिपार्टमेंट ने गुजारा 1500 दिन
Next: National Pension System: एनपीएस को लेकर महा पंचायत, पढ़िए पेंशन योगदान पर बड़ी बातें

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.