Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA ने सेक्टर-10 और सिविक सेंटर में फहराया तिरंगा, उत्पादन से लेकर समाज तक आई बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA ने सेक्टर-10 और सिविक सेंटर में फहराया तिरंगा, उत्पादन से लेकर समाज तक आई बात

16/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम सेक्टर-10 सेवा केन्द्र में किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा केन्द्र सेक्टर-10 (मेंटेनेस आफिस) में एवं प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP खदान राजहरा टाउनशिप में भी बिजली बिल हाफ कीजिए साहब…!

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम सेक्टर-10 सेवा केन्द्र में रखा गया था। सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत को गुलामी आजादी मिली थी, लेकिन पूर्ण स्वराज प्राप्त होने के बाद भी हमारे देश को बहुत सी चुनौतियों का जैसे-बेरोजगारी, प्रदूषण, गरीबी आदि समस्याओं से भी निजात नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें:  76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में दिखी सर्वधर्म की झलक, विधायक देवेंद्र की रात कटी शहीद उद्यान और राममंदिर में

हम सब को मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र ने आरंभ से ही इस्पात के उत्पादन, उत्पादकता के अलावा भिलाई में शिक्षा, खेल, संस्कृति, कला आदि क्षेत्रों में भी प्रदेश व देश में अपना परचम लहराया है। सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष ने बी.एस.पी. (BSP) के चहुमंखी विकास हेतु सभी सदस्यों से आह्वान किया तथा पर्यावरण एवं सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाकर लाभार्जन अधिक अर्जित करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  दुर्ग-भिलाई सरहद पर नया पिकनिक स्पाट नगरवन तालपुरी तैयार, सीएम बघेल ने किया दीदार

इस्पात क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले 06 दशकों में देश के भिन्न स्थानों में इस्पात संयंत्रों के माध्यम से न सिर्फ रोजगार का सृजन किया है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र तथा पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित वर्गों का समग्र विकास किया है।

आज देश में “मध्यम वर्ग“ के नाम से प्रसिद्ध, सुशिक्षित व सक्षम वर्ग मूलतः इसी प्रकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कारण ही फलफूल पाया है और देश की आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना विकास तथा शैक्षणिक उन्नति का कारण भी बनी है।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस 2023: BSP में ED संग DIC अनिर्बान दासगुप्ता करेंगे ध्वजारोहण, शाम को सिविक सेंटर में ऑर्केस्ट्रा

विकास के इस समावेशी मॉडल को बचाने की सख्त जरूरत है जिससे कि एक मजबूत नागरिक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके। इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने पिछले 60 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ओए-बीएसपी महासचिव परविन्दर सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को 77वीं स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि केवल तिरंगा फहराने मात्र से हम लोगों में देश भावना जागृत नहीं कर सकते अपितु वर्तमान पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवा वर्ग को आजादी के दौरान लोगों के संघर्ष, बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास निरंतर करते रहना है। जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र की रूप में स्थापित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: पेंशन से जुड़ी खास बातें, EPFO अफसरों से सवाल और ये है सही जवाब

ध्वजारोहन के उपरांत प्रगति भवन के सभागार में मेटलॉजिकल म्यूसिक मेकर्स एवं ओए-बीएसपी द्वारा शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञान चतुर्वेदी, सुमीता सरकार, अंजना, गरिमा सिन्हा, संजय मोरे, श्याम शेखर, दीपक रंजन दास, अजय लोंधे, भागवत टावरी, सतीश जैन, पिंकी मिश्रा, पूरनलाल साहू, जे पी शर्मा, एमएम पाण्डेय, शंकर चरण पाण्डेय, दीपक कुमार रूद्रा आदि ने अपने देशभक्ति गीतों से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक का मार्ग कहलाएगा मोतीलाल वोरा मार्ग शहीद वीरनारायण सिंह व मोतीलाल वोरा की प्रतिमा स्थापित

इस समारोह में ओए के सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री निखिल पेठे, सचिव अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस वेणुगोपाल देवांगन के अलावा कृष्णानंद राय, जी.के. देवांगन, आर.के. महाराणा, संजय कुमार तिवारी, डी.पी.एस. बरार,एम.ए.आर. शरीफ, गगन गोयल, कोमल मेहरा, बी उषावल्ली आर एस ठाकुर, जे पी शर्मा, राधाकिशुन, शोवन घोष, संजय तिवारी, राहुल पाली, राजेश सिंह, दिवाकर सिरमौर, दीपान्दु सामन्ता, सौभाग्य रंजन साहू, अजय कुमार चौरसिया, पी सी राउल, आशीष गेंद्रे कुलदीप सेठी तथा एक्स ओए अध्यक्ष एस.आर.दास, पूर्व कार्यपालक निदेशक तपन सूत्रधार, पूर्व महासचिव ओए के के यादव, नोहर सिंह, पवार एवं ओए के सदस्यगण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: NMDC सोना के बाद अब कर्मचारियों को देगा लैपटॉप, CMD का एलान
Next: सांसद विजय बघेल बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे झंडा फहराने, श्रमिक नेताओं ने रखनी शुरू की ये बातें

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.