Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी रावघाट माइंस: 8वीं खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह, पुरस्कारों की बौछार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी रावघाट माइंस: 8वीं खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह, पुरस्कारों की बौछार

18/12/2024 (Last updated: 18/12/2024) 1 minute read
BSP Rawghat Mines: 8th Mine Environment and Mineral Conservation Week, shower of awards

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) अरुण कुमार तथा महाप्रबंधक (रावघाट) अनुपम बिष्ट मौजूद रहे।

  • भारतीय खान ब्यूरो द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के रावघाट (Rawghat) लौह अयस्क खदान में 16 दिसम्बर 2024 को भारतीय खान ब्यूरो के तत्वावधान में “आठवीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह (Eighth Mine Environment and Mineral Conservation Week)” का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *

भारतीय खान ब्यूरो द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया। इस निरीक्षण दल के संयोजक, उप महाप्रबन्धक (एनएमडीसी) सुशांत रामटेक थे तथा सदस्य के रूप में श्री दीपांकर साहा एवं मोतीलाल जाट उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) अरुण कुमार तथा महाप्रबंधक (रावघाट) अनुपम बिष्ट मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में पर्यावरण ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के पश्चात, महाप्रबंधक अनुपम बिष्ट एवं खदान प्रबंधक कौशल किशोर गुप्ता द्वारा अतिथियों को खदान में किए जा रहे खनन कार्य के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल

खदान के निरीक्षण के पश्चात ग्राम खोडगांव, नारायणपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, खदान के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं डीएवी स्कूल, नवोदय स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल के शिक्षक सहित विद्यार्थीगण मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अनुपम बिष्ट ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात, निरीक्षण दल के संयोजक सुशांत रामटेक ने रावघाट प्रबंधन द्वारा पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण हेतु किया जा रहे विभिन्न प्रयासों तथा पर्यावरण के अनुकूल खनन कार्य किए जाने की सराहना की।

निरीक्षण दल द्वारा पौधारोपण किए जाने के पश्चात कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों में जागरूकता लाने हेतु आयोजित मॉडल, स्लोगन, पोस्टर तथा नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी एवं विजेता को पुरस्कृत भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ, सभी को मकान, 80 हजार तक सब्सिडी

विशिष्ट अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार ने अपने उद्बोधन में रावघाट प्रबंधन द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्यों तथा खनन कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उससे निपटने की योजनाओं और क्रियाकलापों की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP Hospital: आर्थो, मेडिसिन, आंख, ENT, पीडियाट्रिक, चेस्ट, मनोविज्ञान के डॉक्टर बैठेंगे सेक्टर 1 अस्पताल के OPD में

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता (डीएवी स्कूल) सुमन द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (रावघाट) डीएन रस्तोगी द्वारा दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु उपेंद्र सिंह, योगेश वर्मा, अविनाश, दिलीप ठाकुर, उमेश लटिया, देवेंद्र मरकाम, मनोज, मधु, अजय, रामा, मोरध्वज, संघरक्षित, प्रदीप, प्रशांत तथा रावघाट में मौजूद समस्त कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया।

ये खबर भी पढ़ें: आवागमन की सुविधा हेतु संयंत्र द्वारा मरोदा गेट पर किया जा रहा पार्किंग स्थल का निर्माण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईएसआई योजना में 17.80 लाख नए कर्मचारी रजिस्टर्ड, अक्टूबर के आंकड़े जारी
Next: महाकुंभ मेला 2024: ट्रेनों में नहीं है फ्री यात्रा, टिकट लेकर जाइएगा प्रयागराज, वरना बिना टिकट पकड़ेगा रेलवे

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.