Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CBSE 10th, 12th Results 2024 Live: Bhilai Steel Plant के GM की बेटी ने हासिल किया 98.4%, Chhattisgarh के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल से की पढ़ाई, ये हैं BSP स्कूल के टॉपर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CBSE 10th, 12th Results 2024 Live: Bhilai Steel Plant के GM की बेटी ने हासिल किया 98.4%, Chhattisgarh के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल से की पढ़ाई, ये हैं BSP स्कूल के टॉपर

13/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CBSE-10th-12th-Results-2024-Live-Daughter-of-GM-of-Bhilai-Steel-Plant-achieved-98.4-studied-from-the-most-prestigious-school-of-Chhattisgarh-these-children-of-BSP-school-are-toppers
  • सोशल मीडिया का नहीं करती यूज, नहीं ली पर्सनल सेलफोन, मम्मी को मोबाइल से एकेडमिक नोटिफिकेशंस से होती रही अपडेट।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल, नई दिल्ली (CBSE) ने सोमवार को 10वीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। 12वीं में भिलाई की बेटी श्रुति अग्रवाल ने 98.40% हासिल किया। श्रुति भिलाई के रिसाली की रहने वाली है। श्रुति के पिता शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में जरनल मैनेजर (GM) के पद पर रिक्लेमेशन डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: 12 मई को होगा बोकारो क्लब का चुनाव, पढ़िए उम्मीदवारों के नाम

Suchnaji.com News से बातचीत में शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS, Bhilai) से फोन आया था और बताया गया कि श्रुति ने स्कूल में टॉप किया है।

श्रुति रोजाना 12 घंटे पढ़ाई करती थी। पिता शैलेन्द्र ने बताया कि श्रुति सिर्फ लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट करने ही रूम से बाहर आती थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अपनी मम्मी के फोन में आने वाले जरूरी एकेडमिक नोटिफिकेशन या मैसेज देखने ही रूम से बाहर आती थी। इसके अलावा बाकी टाइम श्रुति केवल पढ़ाई में ही लीन रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें : BMS की मांग: स्टील वर्कर्स यूनियन के श्रम शक्ति भवन को करें कब्जामुक्त, बनाएं सार्वजनिक भवन

श्रुति सोशल मीडिया से एकदम दूरी बनाए रही। श्रुति पढ़ाई में इतनी तल्लीन रहती कि वह अपना पर्सनल फोन भी यूज नहीं करती थी। अपनी मम्मी के फोन में ही अध्ययन संबंधी उपयोग कर लिया करती थी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO सदस्य जानिए PPO Number, वरना अटक जाएगी पेंशन, यह है सबसे आसान तरीका

देश में मौजूद किसी भी एम्स से MBBS की तमन्ना

बॉयोलॉजी बैकग्राउंड की श्रुति ने क्लास टेंथ में 97 परसेंट हासिल किया था। श्रुति आगे MBBS करना चाहती है। उसने नीट भी दिया है। श्रुति का सपना है कि वह देश में मौजूद किसी भी एम्स से MBBS करें। दो बहनों में बड़ी श्रुति की दीदी शिल्पी अग्रवाल कम्प्यूटर साइंस बैकग्राउंड से बीटेक की है। भिलाई से बढ़कर शिल्पी हैदराबाद में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर सेवारत है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Summer Sports Training Camp 2024 शुरू, 15 मई तक रजिस्ट्रेशन, भेजिए बच्चों को

भिलाई स्टील प्लांट के स्कूल से ये बच्चे टॉपर

भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों का रिजल्ट भी शानदार रहा है। सेक्टर 10 सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट ने इस बार भी अपना झंडा बुलंद किया है। 12वीं में अक्षत द्विवेदी स्कूल टॉपर हैं। 96.6% अंक हासिल किया है। इसी स्कूल की वर्णिका यादव ने 10वीं 97.8% अंक हासिल किया टॉप किया है। Maths और Social science में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के जे भागवत ने एशियन इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, चीन में फहराया तिरंगा

बता दें कि बीएसपी के अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-07 से 240 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनका परिणाम 91.25 प्रतिशत रहा। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 से 12 तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-07 से 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Car News: इन सस्ती कारों पर तगड़ा डिस्काउंट, देखिए बंपर ऑफर्स की पूरी डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट से आ रही ये 3 खबरें
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट के कोक ओवन से बड़ी खबर, जश्न का माहौल

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.