Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP प्रबंधन को CITU ने झकझोरा, कहा-कर्मचारियों को दें फेस्टिवल एडवांस ₹50,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP प्रबंधन को CITU ने झकझोरा, कहा-कर्मचारियों को दें फेस्टिवल एडवांस ₹50,000

Azmat ali 17/02/2026 (Last updated: 18/02/2026) 1 minute read
CITU Demands SAIL Management to Give ₹50000 Festival Advance to Employees (1)

फेस्टिवल एडवांस 2005 में ₹2000 से शुरू था। 2007 में ₹3000 और 2009 में ₹5000 किया गया। 17 साल से कोई बदलाव नहीं हुआ।

  • 18वें साल में भी ₹5000 फेस्टिवल एडवांस के संदर्भ में सर्कुलर निकाला गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को 5 हजार रुपए फेस्टिवल एडवांस देने का सर्कुलर जारी किया गया है। पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने प्रबंधन से मांग की है कि 5 हजार से कुछ नहीं होने वाला है। फेस्टिवल एडवांस 50 हजार रुपए किया जाए।

सीटू ने प्रबंधन के द्वारा फेस्टिवल एडवांस को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र देते हुए कहा कि फेस्टिवल एडवांस को ₹5000 से बढ़ाकर ₹50000 किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो

इस पर महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध विभाग) विकास चंद्रा ने कहा कि पूर्व में भी आपके द्वारा फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने की मांग पर कारपोरेट को भेजा गया था। इस हेतु उच्च स्तर पर निर्णय लेकर फेस्टिवल एडवांस को बढ़ाकर ₹50,000 किए जाने के संबंध में सर्कुलर जारी किया जाना चाहिए।

हैप्पीनेस बढ़ाने के हर संभव सुझाव पर काम करना चाहिए प्रबंधन को

प्रबंधन कर्मियों के हैप्पीनेस के लिए कई कार्यक्रम चला रहा है कभी सुरक्षा को लेकर तो कभी कार्य के दौरान दिए जाने वाले सुविधाओं को लेकर तो कभी कर्मियों के वेलफेयर के संदर्भ में किए जा रहे कामों को बता कर हैप्पीनेस की बात करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो

इन्हीं सबके मद्देनजर सीटू की सहायक सचिव सविता मालवीय ने कहा कि कर्मियों की ओर से लंबे समय से फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने की मांग की जा रही है किंतु अभी तक फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने के संदर्भ में कोई उचित निर्णय नहीं लिया जा सका है। कर्मियों के हैप्पीनेस के लिए इसी वर्ष से फेस्टिवल एडवांस को बढ़ाकर ₹50,000 किया जाना चाहिए।

उचित है फेस्टिवल एडवांस को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹50,000 करना

सीटू महासचिव टी जोगा राव ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस 2005 में शुरू हुआ। 2005 में ₹2000 दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 2007 में ₹3000 और उसके बाद 2009 में इसे ₹5000 किया गया।

विगत मार्च 2009 से अर्थात पिछले 17 सालों से फेस्टिवल एडवांस के रूप में ₹5000/- रूपए दिया जा रहा है। अब 18वें साल में भी ₹5000 फेस्टिवल एडवांस के संदर्भ में सर्कुलर निकाला गया है। ज्ञात हो कि एक समय अंतराल के बाद फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाई जाती रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल

पिछले 17 सालों में फेस्टिवल एडवांस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है‌‌ जबकि रुपए के अवमूल्यन के साथ-साथ स्कूल एवं कॉलेज की फीस से लेकर त्योहार मनाने सहित सभी खर्चो में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ऐसे में फेस्टिवल एडवांस की राशि को ₹5,000 से ₹50,000 करना हर तरह से जायज है।

वेतन वृद्धि के अनुपात में बढ़ाना चाहिए फेस्टिवल एडवांस की राशि

सीटू के सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने अपने ही वेतन वृद्धि का विश्लेषण करते हुए कहा कि 2009 में उनका मूल वेतन ₹7480 था जो बढ़कर 2026 में ₹86600 हो गया है यदि प्रतिशत में तुलना किया जाए तो मूल वेतन में लगभग 1150% अर्थात 11.5 गुना की वृद्धि हुई है, उसी अनुपात में यदि फेस्टिवल एडवांस की तुलना किया जाए तो ₹5,000 को बढ़ाकर ₹50,000 करना कोई अतिशयोक्ति नहीं है, जिसे प्रबंधन को कर देना चाहिए। ज्ञात हो कि इस राशि को कर्मियों द्वारा 10 किस्तों में वापस कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा

अधिकतम ₹50,000 के अंदर जितना मांगे उतना दिया जाए फेस्टिवल एडवांस
सीटू नेता ने कहा कि फेस्टिवल एडवांस को ₹50,000 करने के साथ-साथ इस आशय का भी सर्कुलर जारी किया जाना चाहिए कि जिस भी कर्मचारियों को ₹50000 की राशि के अंदर जितनी आवश्यकता होगी वह उतना भर देवें, उन्हें उनके भरे हुए राशि को फेस्टिवल एडवांस के रूप में भुगतान किया जाएगा।

अर्थात सर्कुलर निकालकर सबको बताया जाना चाहिए कि सभी को ₹50,000 ही फेस्टिवल एडवांस लेने की आवश्यकता नहीं है कोई यदि चाहे तो ₹5,000 से लेकर ₹50,000 के बीच जितना लेना चाहेंगे उतनी राशि फेस्टिवल एडवांस के रूप में दिया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर अस्पताल के डाक्टरों का जलवा, जीते कई अवॉर्ड
Next: बीएसएल इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, इन्हें मिली पहली जीत

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.