Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में अधिकारी और सुपरवाइजर में मारपीट का मामला पकड़ा तूल, FIR की आशंका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में अधिकारी और सुपरवाइजर में मारपीट का मामला पकड़ा तूल, FIR की आशंका

Azmat ali 04/05/2026 1 minute read
Dispute Between Officer and Supervisor at Bhilai Steel Plant Warning of FIR

गजेंद्र बंजारे के अनुसूचित जाति वर्ग से होने के कारण मामला अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों तक भी पहुंच सकता है।

  • संयंत्र प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट में रविवार दिन में एक अधिकारी और ठेकेदार के सुपरवाइजर के बीच हुई हाथापाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में हेलमेट से वार किए जाने की बात सामने आई है, जिससे सुपरवाइजर को अंदरूनी चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार सुपरवाइजर संघ ने इसे अपनी अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया है। संघ ने आरोपित अधिकारी के खिलाफ जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और जल्द ही थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर गजेंद्र बंजारे पर हेलमेट से हमला किया। यह भी दावा है कि मामले को दबाने के लिए कुछ स्तर पर समझौते की कोशिश की जा रही है, लेकिन सुपरवाइजर संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं। संघ का कहना है कि संयंत्र में कार्यस्थल पर सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

इधर, गजेंद्र बंजारे के अनुसूचित जाति वर्ग से होने के कारण मामला अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों तक भी पहुंच सकता है। ऐसे में प्रबंधन पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का दबाव बढ़ता दिख रहा है।

संयंत्र प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यदि विवाद बढ़ता है तो उच्च स्तर पर जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CEO एम. रवि अब कहलाएंगे Dr. M. Ravi, मुसीबत की घड़ी में थामा किताबों का दामन
Next: NMDC कर्मचारियों की ईपीएस 95 हायर पेंशन पर फंसा पेंच, सांसद बघेल ने CPFC को लिखा मार्मिक पत्र

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.