Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant: इंटक ने घेरा ED HR कार्यालय, CITU को छोड़ फाइनल करें समझौता, वरना घेरेंगे SAIL चेयरमैन को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: इंटक ने घेरा ED HR कार्यालय, CITU को छोड़ फाइनल करें समझौता, वरना घेरेंगे SAIL चेयरमैन को

21/01/2025 1 minute read
Durgapur Steel Plant: INTUC surrounds ED HR office, leave CITU and finalize agreement, otherwise will surround Chairman

सीटू की शर्तों की वजह से सेल प्रबंधन वेतन समझौता नहीं कर पा रहा फाइनल, इंटक बोला-हम 4 यूनियन एक मंच पर।

  • बकाया 39 माह के एरियर को लेकर कर्मचारियों में खासा नाराजगी। लंबित मुद्दों पर छिड़ी है बहस।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel plant) से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन समझौता, बकाया 39 माह के एरियर आदि को लेकर इंटक ने ईडी एचआर कार्यालय का घेराव किया। साथ ही चेतावनी दे दिया है कि अगर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। दिल्ली चलो का नारा गूंजा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

सेल डीएसपी के ईडी एचआर कार्यालय के बाहर इंटक पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में पहुंचे। नारेबाजी की। प्रबंधन पर आरोपों की बौछार लगाई। एरियर, एमओए, स्थानीय लोगों के मुआवजे, रोजगार जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर HSWU INTUC DSP इकाई का प्रदर्शन इस्पात भवन परिसर में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

विरोध रैली में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य, कर्मचारी मौजूद थे। विरोध रैली का आयोजन प्रबंधन के एकतरफा मजदूर विरोधी फैसले पर हुआ। यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने ED (HR) सुष्मिता रॉय से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

इंटक महासचिव रजत दीक्षित ने प्रबंधन को स्पष्ट रूप से कहा कि सीटू की वजह से मामला उलझ गया है। पिछली बैठक में सीटू के तर्क पर प्रबंधन सहमत नहीं हुआ था। इसका खामियाजा 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी क्यों भुगतें। कर्मचारियों को तत्काल अपने हक का पैसा चाहिए। इंटक, एचएमएस, एटक और बीएमएस एक मंच पर है। इसलिए प्रबंधन चारों यूनियन को लेकर फैसला करे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

प्रदर्शन में इंटक के जनरल सेक्रेटरी रजत दीक्षित, परेश नाथ कर्मकार, राणा सरकार, पंकज कर्मकार, असिम मोसन, दीपांकर दुबे, रवींद्र गांगुली, उत्पल डे, समीर राय, संजीत घोष आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DPS भिलाई के प्राचार्य पर आरटीआई पर आरटीआई, भिलाई स्टील प्लांट का बस एक ही जवाब…
Next: दो दिन तक बंद रहेगी मांस की दुकानें, बेचने-खरीदने पर होगा एक्शन

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.