Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DPS भिलाई के प्राचार्य पर आरटीआई पर आरटीआई, भिलाई स्टील प्लांट का बस एक ही जवाब…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DPS भिलाई के प्राचार्य पर आरटीआई पर आरटीआई, भिलाई स्टील प्लांट का बस एक ही जवाब…

21/01/2025 (Last updated: 21/01/2025) 1 minute read
RTI on Principal of DPS Bhilai, only one answer from Bhilai Steel Plant…

स्टील एजुकेशन सोसाइटी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ पर सवाल।

  • प्रार्थी चाहता है कि जनभावना का ख्याल रखते हुए प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त कर नए प्राचार्य की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डीपीएस भिलाई (DPS Bhilai) को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत स्टील एजुकेशन सोसाइटी भिलाई इस्पात संयंत्र से आरटीआई एक्टीविस्ट सीवी भगवंत राव ने सवाल पूछे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट की निर्माण गाथा दिखेगी लेज़र शो में, बॉलीवुड सिंगर सुनाएंगे गाना

स्टील एजुकेशन सोसाइटी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ के 60 वर्ष पूर्ण होने, सेवानिवृत्त के बाद भी आखिर किस नियम के अंतर्गत उनको एक्सटेंशन दिया गया?

ये खबर भी पढ़ें: 150 से अधिक स्टॉल, 900 व्यापारिक संस्था का जमावड़ा 16 से 19 तक, डॉ. विवेक बिंद्रा देंगे बिजनेस आइडिया

इस पर उन्होंने 9 सितंबर 2024 को लिखित आवेदन पत्र के द्वारा स्टील एजुकेशन सोसाइटी से जानकारी मांगी थी। स्टील एजुकेशन सोसाइटी ने आवेदन कर्ता को 10 अक्टूबर 2024 को लिखित जवाब दिया। इसमें लिखा कि स्टील एजुकेशन सोसाइटी भिलाई इस्पात संयंत्र सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत नहीं आती।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: डायरेक्टर Technical, Projects, Raw Materials बने मनीष गुप्ता, दुर्गापुर, ISP, बोकारो स्टील प्लांट से नाता

अतः हम कोई जवाब नहीं दे सकते। इसके बाद भगवंत राव ने 11 नवंबर 2024 को पुनः इसकी अपील की। संदीप माथुर-मुख्य महाप्रबंधक, प्रथम अपीलीय अधिकारी को एक अपीलीय पत्र लिखा। जिसका जवाब कनिष्ठ अधिकारी ( कार्मिक) एवं जन सूचना अधिकारी के . सुपर्णा ने बताया कि जो जानकारी मांगी गई है वह हमारे कार्यालय से संबंधित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

वहीं, प्रार्थी का कहना है कि तर्कहीन, भ्रामक जवाब से असंतुष्ट हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई को नियंत्रित और संचालित करने वाली संस्था स्टील एजुकेशन सोसाइटी के पास उक्त जानकारी नहीं होगी तो किसके पास होगी?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आलोक वर्मा ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज का संभाला कार्यभार

उन्हें लगता है कि प्राचार्य के एक्सटेंशन में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के अधिकारियों की मिली भगत है या कोई गहरा खेल खेला जा रहा है? आखिर किस नियम या सेवा शर्तों के हवाले से दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के प्राचार्य को सेवा वृद्धि दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सिंटर प्लांट और एसएमएस-3 के सीजीएम आमने-सामने, खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आरोप यह भी है कि 11 वर्षों की उनकी नौकरी हमेशा विवादों में घिरी रही है। ऐसे विवादित प्राचार्य को नियमानुसार एक्सटेंशन नहीं दिया जाना चाहिए था। अतः प्रार्थी यह चाहता है कि जनभावना का ख्याल रखते हुए प्राचार्य को तत्काल बर्खास्त कर नए प्राचार्य की भर्ती प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: CITU नेता पीई अंताप्पन का निधन, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज को देहदान, डाक्टर करेंगे रिसर्च

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप: हुडको की मुख्य सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, कलेक्टर साहिबा नहीं सुन रहा बीएसपी
Next: Durgapur Steel Plant: इंटक ने घेरा ED HR कार्यालय, CITU को छोड़ फाइनल करें समझौता, वरना घेरेंगे SAIL चेयरमैन को

Related Stories

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.