Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 पेंशन: तुरंत कीजिए EPFO फॉर्म को ट्रैक, गलती सुधारने की आखिरी तारीख 30 सितंबर
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 पेंशन: तुरंत कीजिए EPFO फॉर्म को ट्रैक, गलती सुधारने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

20/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Pension-Track-EPFO-__form-immediately-last-date-to-correct-mistake-is-30-September-1
  • नियोक्ता के पास अपने दावे के लिए दस्तावेज जमा करा दीजिए। नियोक्ता दस्तावेज की जांच कर स्वीकार करेगा।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हॉयर पेंशन (EPS-95 Higher Pension) को लेकर कवायद युद्धस्तर पर चल रही है। कइयों को डिमांड लेटर (Demand Latter) तक जारी किया जा चुका है। कुछ लोगों का मामला अब भी फंसा हुआ है। कंपनी ने किसी का फॉर्म रिजेक्ट (Form Reject) कर दिया तो किसी ने खुद डिलीट कर दिया था। दोबारा आवेदन करने पर कुछ खामियां रह गई।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख

इस तरह की तमाम गलतियों को सुधारने का आखिरी मौका 30 सितंबर तक है। इसलिए आप ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) पर भरे गए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म (Joint Option Form) को चेक कीजिए। वहां स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद अपने इम्प्लायर (Employer) से संपर्क करके फाइल को आगे बढ़वाइए।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

अन्यथा 30 सितंबर के बाद पेंशन (Pension ) पाने का कोई अधिकार आपके पास नहीं होगा। इम्प्लायर को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। स्वीकार और अस्वीकार फाइलों (Accept and Reject files) का निपटारा करने का निर्देश है। अगर, कोई फाइल रिजेक्ट की जाती है तो उसका कारण बताना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

इस तरीके से आप ट्रैक कर सकते हैं फॉर्म

ईपीएफओ के अधिकारियों के मुताबिक ईपीएफओ पोर्टल पर (epfindia.gov.in) आप सबसे पहले आइए। ईपीएफओ के होम पेज पर सर्विसेज सेक्शन में आपको For Employee ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक कीजिए। इसके बाद नए पेज पर फिर सर्विसेज सेक्शन में जाएं और Member UAN/Online Service लिंक पर क्लिक कीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

नया पेज के नीचे की ओर इंपोर्टेट लिंक्स सेक्शन में Track application status for pension on higher wages पर क्लिक करते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगले चरण में आप पावती संख्या/यूएएन नंबर/पीपीओ नंबर की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। इससे आवेदन की स्थिति दिखाई देने लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

अगर कंपनी ने आपका फॉर्म रिजेक्ट किया है तो Rejected Status दिखाई देगा। इसके साथ रिवाइज्ड (Revised) का विकल्प भी मिलेगा। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आपका फॉर्म किस स्तर पर है। इसके लिए नियोक्ता के पास अपने दावे के लिए दस्तावेज जमा करा दीजिए। नियोक्ता दस्तावेज की जांच कर इसको स्वीकार कर लेगा। याद रखिएगा आखिरी तारीख 30 सितंबर तक ही है।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई को 65.75 करोड़ का दिया तोहफा, भिलाई स्टील प्लांट जमीन वापस करे तो…
Next: सिविक सेंटर में राजीव गांधी ने की थी सभा, वहीं बेटी प्रियंका के पड़ेंगे 21 को कदम, डेढ़ लाख महिलाओं से होंगी मुखातिब

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.