Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताली कर्मचारियों पर एक्शन हुआ तो सीजीएम के खिलाफ खुलेगा मोर्चा, खुशी में 30 को एक और प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताली कर्मचारियों पर एक्शन हुआ तो सीजीएम के खिलाफ खुलेगा मोर्चा, खुशी में 30 को एक और प्रदर्शन

29/10/2024 1 minute read
If action is taken against striking employees, legal action will be taken against CGM

30 अक्टूबर को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक, शाम को 5:30 बजे से 6:15 बजे तक आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

  • संयुक्त यूनियन ने कर्मियों को दिया आभार एवं अधिकारियों को दी चेतावनी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर की सफल हड़ताल के बाद भिलाई की संयुक्त ट्रेड यूनियन (Joint Trade Union of Bhilai) की समीक्षा बैठक हुई। सभी विभागों में हड़ताल के प्रभाव की समीक्षा की गई। बैठक में इस सफल हड़ताल के लिए कर्मियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संयुक्त यूनियन द्वारा कल बुधवार 30 अक्टूबर को बोरिया गेट एवं मुर्गा चौक पर आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

संयुक्त ट्रेड यूनियन (Joint Trade Union) में शामिल इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू, स्टील वर्कर्स यूनियन एवं इस्पात श्रमिक मंच नेताओं ने भिलाई में 28 अक्टूबर की सफल हड़ताल की समीक्षा की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यह अच्छी बात है कि संयंत्र कर्मचारियों को यूनियन नेताओं द्वारा गेट पर नहीं रोका गया, उसके बाद भी कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से हड़ताल में शामिल हुए। अब कर्मचारी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गए हैं एवं उन्हें यह विश्वास हो गया है के इतने बड़े पैमाने पर हड़ताल में जाने के लिए राष्ट्रीय यूनियन तभी तैयार होती है, जब वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान होने के रास्ते बंद होने लगते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10  बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा

साथ ही यूनियन इस बात का भी का भी ख्याल रखती है कि हड़ताल में शामिल कार्मिक किसी भी तरह की वैधानिक परेशानी में न फंसे। प्रबंधन ने कर्मचारियों को कई तरीकों से डराने एवं धमकाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं पर भरोसा किया, जिसके कारण यह हड़ताल सफल हो पाया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF

संयुक्त यूनियन ने निर्णय लिया कि हड़ताल में समर्थन देने के लिए कार्मिकों का आभार व्यक्त किया जाएगा। आभार व्यक्त करने के लिए 30 अक्टूबर को बोरिया गेट पर सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं शाम को 5:30 बजे से 6:15 बजे तक संयुक्त यूनियन द्वारा आभार प्रदर्शन किया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

संयुक्त यूनियन ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी चेतावनी

समीक्षा बैठक में यह बात आई कि संयंत्र के कुछ महाप्रबंधक एवं मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों को फोन करके इस हड़ताल में न जाने के लिए दबाव बना रहे थे। साथ ही कार्रवाई करने की धमकी भी दे रहे थे। कई कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं के पास इसकी लिखित शिकायत की है एवं कुछ ने इसकी रिकॉर्डिंग भी भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

संयुक्त यूनियन ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर जाने के कारण दुर्भावनावश किसी अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया गया तो संयुक्त यूनियन उस अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन आंदोलन और कमांडर अशोक पर उठी अंगुली, मिला करारा जवाब…
Next: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 2000 तक पेंशन बढ़ाने के लिए 4000 करोड़ सालाना की दरकार

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.