सेक्टर 9 हॉस्पिटल बर्न वार्ड के मुखिया सीएमओ डॉ. उदय को IMA देगा Eminent Doctor Personality Award

IMA will give Eminent Doctor Personality Award to Dr Uday, CMO, head of Sector 9 Hospital Burn Ward
  • प्लास्टिक सर्जरी और बर्न विभाग के प्रमुख सीएमओ डॉ उदय कुमार को IMA मुख्यालय दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 (Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Centre Sector 9) से बड़ी खबर है। प्लास्टिक सर्जरी और बर्न विभाग के प्रमुख सीएमओ डॉ उदय कुमार को IMA मुख्यालय दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित Eminent Doctor Personality Award के लिए चयन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

Vansh Bahadur

राष्ट्रीय IMA मुख्यालय टीम ने डॉ उदय कुमार को उनके असाधारण समर्पण और समाज के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में उनके रोगियों और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता के लिए चुना और प्रेरित किया है।

Rajat Dikshit

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

पूरे भारत में केवल 5 डॉक्टरों का चयन किया गया है। डॉक्टर्स डे के अवसर पर राष्ट्रीय प्रख्यात डॉक्टर व्यक्तित्व पुरस्कार 2025 के लिए डॉ उदय कुमार को बधाई दी जा रही है। यह पुरस्कार 13 जुलाई 2025 को दिल्ली में IMA डॉक्टर्स डे पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय IMA मुख्यालय टीम द्वारा दिया जाएगा। डॉक्टर्स डे पुरस्कार समारोह का स्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर इंडिया, 4-ए, रिंग रोड इंद्रप्रस्थ स्टेट (आईटीओ) नई दिल्ली है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

डॉ. उदय की उपलब्धि और चिकित्सा पेशे के प्रति अटूट प्रतिबद्धता महत्वाकांक्षी डॉक्टरों के लिए एक सम्मानित आदर्श और रोगियों के लिए आशा की किरण बनाती है। बता दें कि डाक्टर उदय सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड को नई पहचान दिला चुके हैं। देशभर में बर्न वार्ड का नाम रोशन है। वहीं, सामाजिक जिम्मेदारियों में भी डाक्टर उदय काफी सक्रिय रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा