Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025: कल्याण कॉलेज में भारतीय भाषाओं की महत्ता पर महामंथन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025: कल्याण कॉलेज में भारतीय भाषाओं की महत्ता पर महामंथन

21/02/2025 1 minute read
International Mother Language Day 2025: Grand brainstorming on the importance of Indian languages ​​in Kalyan College

हिंदी विभाग के निर्देशन में कॉलेज में मना विश्व मातृभाषा दिवस, विभिन्न भाषा-भाषायी क्षेत्र के प्राध्यापकों ने रखे विचार।

  • अंग्रेजी के अंकों तक की स्वीकार्यता तो ठीक है परंतु हिंदी में अगर लेखन हो रहा है या वार्तालाप कर रहे हैं तो आपको रोमन के बजाए देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व मातृभाषा दिवस’ मनाया गया। कॉलेज के हिंदी विभाग के निर्देशन में हुए आयोजन में विभिन्न भाषा और भाषायी क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी ने एक सुर में भारत की आंचलिक भाषाओं की महत्ता को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

कल्याण कॉलेज के हिंदी डिजिटल कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले हिंदी विभाग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाषाविद डॉ.सुधीर शर्मा ने अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने 21वीं सदी के उन्नत और प्रोन्नत ए.आई और गूगल जैसे शीर्ष तकनीक से होने वाले लाभों को सारगर्भित ढंग से प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ.अनुराग पाण्डेय ने कहा कि अंग्रेजी जरूर वैश्विक भाषा है लेकिन हिन्दी के बिना चल पाना मुश्किल है। उन्होंने विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों, शोधार्थियों और सहकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप मोबाइल या अन्य डिजिटल माध्यम में हिन्दी को भी रोमन लिपि में लिखकर मैसेज भेजते हैं।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के अंकों तक की स्वीकार्यता तो ठीक है परंतु हिंदी में अगर लेखन हो रहा है या वार्तालाप कर रहे हैं तो आपको रोमन के बजाए देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ.मणि मेखला शुक्ला ने बताया कि कैसे संगीत शास्त्र, भाषा और विज्ञान के अंतर्संबंधों को रेखांकित किया।

समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.के.एन.दिनेश ने नई शिक्षा नीति में दी गई क्षेत्रीय और आंचलिक भाषाओं से भावी पीढ़ी को पढ़ने वाले सकारात्मक पहलुओं को इंगित किया।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक और कवि डॉ.अंजन कुमार ने एक पारिवारिक किस्से का उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे दुख है, मलाल है कि मैं अपनी मातृभाषा से अनभिज्ञ हूं। इस वजह से मुझे शादी समारोह में रिश्ते में दामाद और दूल्हे से वार्तालाप ही नहीं कर पाया।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.फिरोजा जाफर अली ने आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों से अपनी-अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने, संवर्धन करने और भावी पीढ़ी तक संप्रेषित करने का अनुरोध किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले

इस दौरान शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.कविता वर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक अंशुल तिवारी, हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक पूजा विश्वकर्मा, प्रियंका शर्मा, पूर्वा शर्मा, तारिणी, नेहा सहित अन्य प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी और महाविद्यालय के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के दूसरे प्लांट से ट्रांसफर कर Bhilai Steel Plant आए कर्मचारियों को 6 माह बाद मिला वेतन, बोनस और EL पर अच्छी खबर
Next: जेल से बाहर आए विधायक देवेंद्र यादव, वही जोश और दहाड़, रायपुर से भिलाई तक गूंजा जय संविधान-जय सतनाम

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.