Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • बीएसपी के जोरातराई गेट पर खुला इंटक ठेका यूनियन का दफ्तर
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के जोरातराई गेट पर खुला इंटक ठेका यूनियन का दफ्तर

22/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
INTUC-contract-union-office-opened-at-BSPs-Joratarai-gate

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन एवं रखरखाव के कार्य के लिए हो रहे आउट सोर्स एवं ठेका करण के कारण संयंत्र के उत्पादन एवं उत्पादकता और लाभार्जन को बढ़ावा देने के लिए अधिकांश कार्य ठेका श्रमिकों द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन महारत्न कंपनी के स्थाई प्रकृति के कार्य करने के उपरांत श्रमिकों को कार्य के अनुसार वेतन एवं सुविधा नहीं मिल रही है।
समस्याएं बढ़ती जा रही है। श्रमिकों के समस्याओं के समाधान एवं संगठित करने के लिए श्रमिकों के मांग पर स्टील ठेका श्रमिक यूनियन ने जोरा तराई के बजरंग चौक में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक का कार्यालय खोला है, जिससे श्रमिकों की समस्या का ज्यादा से ज्यादा निदान किया जाएगा। अधिकांश ठेका श्रमिक जोरातराई गेट से ही आते हैं।

–– दीपावली पूर्व ठेका श्रमिकों को बोनस दिलवाना सुनिश्चित करें बीएसपी प्रबंधन
स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक की गई, जिसमें विभिन्न विभाग के श्रमिकों ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह अधिकांश कार्य कंधे से कंधे मिलाकर ठेका श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा बोनस का सर्कुलर निकाल दिया गया है लेकिन अभी तक श्रमिकों को बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। बीएसपी प्रबंधन सुनिश्चित करें कि दीपावली पूर्व सभी ठेका श्रमिकों को उनके बोनस का भुगतान हो जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिक के परिवार अच्छे से दीपावली मना सके।

– नए ठेका के श्रमिकों का मेडिकल बीएसपी में हो
उपाध्यक्ष गुलाब दास ने मांग किया है कि संयंत्र में होने वाले नए ठेका के श्रमिकों का मेडिकल संयंत्र के बाहर निर्धारित अस्पताल में कराया जा रहा है लेकिन अनफिट होने के पश्चात इलाज प्रारंभ करने के उपरांत जब मेडिकल फिट करवाने जा रहे हैं तो ठेकेदार द्वारा फिट करने के लिए 2500 रुपए श्रमिकों से लिया जा रहा है।
बाहर के अस्पताल में फिट करने के लिए 2500 रुपया लिया जा रहा है जिसकी पूरी राशि श्रमिकों से लिए जा रही है बीपी,शुगर, जैसे बीमारी पर फिट नहीं करने पर उनका गेट पास नहीं बन रहा है और वह बेरोजगार हो जा रहे हैं, जबकि बीएसपी के अंदर मेडिकल करने वाले संस्था में मेडिकल फिट करने पर कोई राशि नहीं ली जाती इसलिए सभी श्रमिकों का मेडिकल बीएसपी के अंदर मेडिकल केंद्र में होनी चाहिए।

– जानिए अध्यक्ष संजय साहू क्या बोले
स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू ने सभी विषयों पर बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान करवाने एवं दीपावली पूर्व सभी श्रमिकों को बोनस दिलाने को सुनिश्चित करने के लिए चर्चा करेगी। बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह आर दिनेश मनोहर लाल सुरेश कुमार गुरुदेव साहू जसबीर सिंह जयराम ध्रुव रिखीराम साहू, संतोष ठाकुर सुरेश कुमार कान्हा कुलेश्वर कामता प्रसाद बलराम वर्मा इंद्रमणि नवीन कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, पाइपलाइन टूटी, मचा हड़कंप
Next: SAIL बोनस पर प्रबंधन की घेराबंदी शुरू, CITU ने छेड़ा अभियान

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.