Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • OP Jindal University Raigarh को राज्य स्तर पर पहला स्थान, ये भी अवॉर्ड, नवीन जिंदल की सोच साकार
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

OP Jindal University Raigarh को राज्य स्तर पर पहला स्थान, ये भी अवॉर्ड, नवीन जिंदल की सोच साकार

05/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
OP-Jindal-University-Raigarh-gets-first-position-at-state-level-Naveen-Jindals-vision-comes-true
  • निजी विश्वविद्यालयों की ओवरआल श्रेणी में ओपीजेयू को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान।

सूचनाजी न्यूज, रायगढ़। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ (OP Jindal University Raigarh) ने प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग इंडिया “इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2024 (Indian Institutional Ranking Framework (IIRF) 2024)”  में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए निजी विश्वविद्यालयों की ओवरआल श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट के Management Trainees को बड़ा तोहफा, युवा अधिकारियों संग यादों में खो गए DIC

ज़ोन लेवल पर पंचम स्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर 47वां स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के तीनों स्कूल्स (स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ़ साइंस) ने भी राज्य स्तर पर अपने- अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि अनुसंधान, संकाय गुणवत्ता तथा छात्र परिणामों में उत्कृष्टता के प्रति ओपीजेयू की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस उपलब्धि के साथ ही विश्वविद्यालय ने खुद को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारियों ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार

ज्ञातव्य हो कि भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2015 से प्रकाशित हो रहा है। IIRF शैक्षणिक संस्थानों के लिए सबसे प्रामाणिक है और SAARC विश्वविद्यालयों, भारतीय विश्वविद्यालयों, बिजनेस स्कूल्स, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, लॉ महाविद्यालयों, वास्तुकला और डिजाइन संस्थानों की सबसे निश्चित सूची प्रदान करता है, साथ ही भारत और SAARC देशों के लिए पाठ्यक्रम विश्लेषण के आधार पर रैंकिंग भी प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी

कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने नवीन जिंदल की सोच को किया सलाम…

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए सभी डीन्स, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दिया और कहा की यह सभी के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत-रूस दोस्ती के प्रतीक स्तंभ चौराहे की चौड़ाई कम होनी शुरू, पढ़िए इतिहास

डॉ पाटीदार ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा की यह उत्कृष्ट मान्यता जिंदल स्टील एन्ड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल जी और विश्वविद्यालय की चांसलर शालू जिंदल के विज़न, सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही मिली है। आने वाले दो वर्षों में विश्वविद्यालय के अकादमिक एवं परिसर इत्यादि के एक्सपान्सन के साथ ही ओपीजेयू न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर शीर्ष रैंकिंग को प्राप्त करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी मिला शिरोमणि अवॉर्ड

अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, प्लेसमेंट प्रदर्शन, कॉर्पोरेट इंटरफ़ेस

कुलपति ने बताया कि यह फ्रेमवर्क देश भर के संस्थानों को रैंक करने की कार्यप्रणाली की रूपरेखा तैयार करता है और इसकी कार्यप्रणाली में सात पैरामीटर शामिल हैं, जो मोटे तौर पर “अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, प्लेसमेंट प्रदर्शन, कॉर्पोरेट इंटरफ़ेस, प्लेसमेंट रणनीतियाँ और सहायता, शिक्षण संसाधन और शिक्षाशास्त्र और भविष्य की दिशा” को कवर करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस, PF, छुट्टी और वेतन का कोई हिसाब नहीं, स्टील कंपनी ने नौकरी से भी निकाला, मुख्यमंत्री की फटकार पर पाई-पाई का हिसाब

IIRF रैंकिंग ठोस सर्वेक्षण और शोध पर आधारित

IIRF रैंकिंग ठोस सर्वेक्षण और शोध पर आधारित है तथा लिमिटेड और कॉर्पोरेट जगत द्वारा स्वीकार की गई भारत की सबसे विविध और प्रामाणिक रैंकिंग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने में ओपीजेयू के निरंतर प्रयास ही इस रैंकिंग को प्राप्त करने में विशेष सहायक रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व गृहमंत्री के बंगले ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए

प्रो. पाटीदार ने भविष्य में अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए अपने शैक्षणिक और अनुसंधान प्रयासों को और बढ़ाने के लिए ओपीजेयू की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया की हाल ही में, ओपी जिंदल विश्वविद्यालय NAAC मान्यता प्रक्रिया के पहले चक्र में “ए” ग्रेड प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ राज्य और मध्य भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, ब्लास्ट फर्नेस में बनी रणनीति

टॉप इमर्जिंग इंजीनियरिंग कॉलेजेस में भी शामिल

इसके अतिरिक्त, ओपीजेयू को एजुकेशनल परफॉरमेंस स्टैटिस्टिक्स इन इंडिया (ईपीएसआई) द्वारा 2024 में बहु-विषयक विश्वविद्यालय रैंकिंग के लिए राज्य में प्रथम रैंक से सम्मानित किया गया, जिससे शीर्ष 80 एआईआर में स्थान प्राप्त हुआ। इंडिया टुडे की रैंकिंग में भी ओपीजेयू ने टॉप इमर्जिंग इंजीनियरिंग कॉलेजेस इन ईस्ट रीज़न में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अनुराग विजयवर्गीय ने भी सभी डीन्स, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए बधाई दिया।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन और जंतर-मंतर पर धरने को लेकर पुणे में पेंशनभोगियों का जमावड़ा

विश्वविद्यालय इस्पात प्रौद्योगिकी में दुनिया में पहचान बनाने की ओर

ज्ञातव्य हो कि रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में (राज्य बिल अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह – जिंदल ग्रुप द्वारा देश और विदेश के छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ जनदर्शन: आवेदन संग बिटिया की शादी का कार्ड भी ले आया, क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं…

विश्वविद्यालय विश्व स्तर के पाठ्यक्रम, विश्वस्तरीय शिक्षक, आधुनिक शिक्षण विधियाँ, अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और शिक्षार्थियों को एक जीवंत परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित यह विश्वविद्यालय इस्पात प्रौद्योगिकी और प्रबंधन का सबसे विशिष्ट और विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: बुजुर्ग नागरिकों की कौन परवाह करता है, डूबता हुआ सूरज…? मार्मिक पोस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चंद्र बाबू नायडू का तोहफा: वृद्धावस्था पेंशन 4000 और विकलांगता पेंशन 15,000 रुपए तक बढ़ी, EPS 95 पर भी रहम कीजिए मोदी जी
Next: Bhilai Steel Plant: देश का पहला बायोमेट्रिक पीड़ित मंच बना Bhilai में, ये हैं मुखिया

Related Stories

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
After NEET, the UGC-NET exam will now be held again NTA fails once more SFI demands the government dissolve the NTA
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

NEET के बाद अब UGC-NET की परीक्षा होगी दोबारा, NTA एक बार फिर विफल, SFI बोला-NTA को समाप्त करे सरकार

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.