Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज को दी छावनी में बड़ी सौगात, खुद का होगा भवन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज को दी छावनी में बड़ी सौगात, खुद का होगा भवन

16/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra-Yadav-gave-a-big-gift-to-Sahu-Samaj-in-Chhavni-will-own-building-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। साहू समाज को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सौगात दी है। छावनी क्षेत्र के साहू समाज के लोगों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त साहू समाज का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में साहू समाज के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर लोगों से भेंट मुलाकात करते हैं। इसी क्रम में कुछ माह पहले ही में छावनी क्षेत्र के निवासियों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोगों से भेंट मुलाकात कर वार्ड के विकास कार्यों का निरीक्षण किए। साथ ही लोगों की समस्याएं भी जानी और समस्याओं का समाधान भी किये। साहू समाज के वरिष्ठ जनों ने विधायक श्री यादव से साहू समाज के भवन के निर्माण की मांग की थी, ताकि साहू समाज भी अपने सामाजिक व धार्मिक पारिवारिक आयोजन उस भवन में कर सकें।

समाज के वरिष्ठ जनों की मांग पर विधायक ने तत्काल पहल की और संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को जगह का चयन कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी के साथ ही भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति भी ले ली गई है। अब जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां समाज के लोगों के साथ मिलकर देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया। पंडित ने मंत्रोच्चार कर पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया।

इस दौरान देवेंद्र यादव ने पूरे समाज के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्यारे मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। साहू समाज ने हमेशा मुझे एक बेटे की तरह प्यार और सम्मान दिया है। और यह मेरा फर्ज है कि मैं भी समाज के हित में कुछ अच्छा करू। समाज के वरिष्ठ जनों ने समाज भवन की बात हुई थी। आज भूमि पूजन हो रहा है और जल्द ही समाज को एक अपना खुद का भवन मिल जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव को धन्यवाद किया और दिल से आभार जताया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक भेंट-मुलाकात: सेक्टर 10 पहुंचे विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
Next: रिसाली में प्याऊ की व्यवस्था, केके यादव ने किया उद्घाटन

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.