Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NSPCL NEWS: बेटियों को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया एनएसपीसीएल ने, एक ही नारा-बालिकाएं सक्षम, राष्ट्र उत्तम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NSPCL NEWS: बेटियों को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया एनएसपीसीएल ने, एक ही नारा-बालिकाएं सक्षम, राष्ट्र उत्तम

11/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
NSPCL-NEWS-NSPCL-took-up-the-task-of-empowering-daughters-only-one-slogan-girls-are-capable-nation-is-perfect
  • बालिका सशक्तिकरण अभियान चार सप्ताह का एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला है। जिसमें बालिकाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एनएसपीसीएल (NSPCL) भिलाई बालिकाओं के उत्थान में अग्रणी रही है और हमेशा से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता प्रदान करता है। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए एनएसपीसीएल, भिलाई के तत्वाधान में परियोजना के आस-पास के क्षेत्रों की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बालिका सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया है।

बालिकाएं सक्षम, राष्ट्र उत्तम के उद्देश्य को लेकर चार सप्ताह तक चलने वाले इस आवासीय कार्यशाला में विभिन्न प्राथमिक विद्यालय के 10-12 आयु वर्ग के 40 ग्रामीण बालिकाएं हिस्सा ली हैं। इस अभियान का मुख्य उदेश्य एनएसपीसीएल परियोजनाओं के आस-पास के रहने वाली सुविधा विहिन बालिकाओं को हर संभव तरीके से सशक्त बनाना है।

एनएसपीसीएल भिलाई के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ममता पटेल, वरिष्ठ सदस्य, संयुन्ता महिला समिति, NTPC नई दिल्ली, बासुराज गोस्वामी (सीईओ) एनएसपीसीएल नई दिल्ली, जयिता गोस्वामी, एनएसपीसीएल नई दिल्ली, सूर्यकांत रॉय मुख्य महाप्रबंधक एनएसपीएल भिलाई, प्रेमलता-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनएसपीसीएल नई दिल्ली भीबाश घटक, महाप्रबंधक एनएसपीएल भिलाई, अब्दुल वसीम-HR Head एनएसपीएल भिलाई, लेडीस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, एनएसपीसीएल कर्मी एवं बालिका सशक्तिकरण अभियान अभिभावक शामिल रहे।

बालिका सशक्तिकरण अभियान चार सप्ताह का एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला है। जिसमें बालिकाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। 4 सप्ताह चले इस कार्यशाला के समापन समारोह में छात्राओं ने गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मंचीय प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में एनएसपीसीएल के सीईओ बासुराज गोस्वामी ने कहा कि एनएसपीसीएल सामाजिक उत्तर दायित्व परियोजना के अंतर्गत आसपास गांव की बालिकाओं के उत्थान के प्रयासों के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें बुनियादी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के लिए जागरुक कर रहा है। इस पहल के माध्यम से एनएसपीसीएल ने खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में फैली रूढ़ीवादी अवधारणाओं को दूर करने और बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है।

इस अवसर पर ममता पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान सुनिश्चित करता है कि इन बच्चों का समग्र विकास हो, उन्हें गुणवत्तापूर्ण संचार एवं सामाजिक कौशल के पर्याप्त अवसर मिलें। यह मिशन विशेष रूप से बालिकाओं में रचनात्मकता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, मनोवैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देता है।

प्रेमलता ने कहा कि हमारी कंपनी बालिका सशक्तिकरण अभियान की दिशा में ग्रामीण बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, उनके सपनों को एक नया आयाम देने और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान में यथोचित योगदान दे सकें, इसी के चलते इस अभियान की शुरूआत की गई है।

एनएसपीसीएल भिलाई महाप्रबंधक सूर्यकांत रॉय ने कहा कि प्रबंधन द्वारा आयोजित क्रार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण अभियान बालिकाओं के व्यक्त्तिव विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, जो एक नव भारत निर्माण में सहायक होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि यहां से ये बच्चियां अपने हौसलों की उड़ान में जरूर गति प्राप्त करेंगी।

अब्दुल वसीम- HR Head ने कहा कि यह केवल कार्यशाला का समापन समारोह है और मुख्य अभियान चलता रहेगा और हर एक व्यक्ति को इस में भाग लेना चाहिए ताकि इस अभियान का लक्ष्य बालिका सक्षम राष्ट्र उत्तम पूरा हो सके।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…! मैत्रीबाग में जन्में 3 White Tiger, रक्षा-सुल्तान ने बढ़ाया सफेद बाघों का कुनबा
Next: SAIL में 2027 तक 13447 कार्मिक होंगे रिटायर, 23% कार्मिकों की औसत आयु 56 साल

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.