Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हे भगवान…हम ईपीएस 95 पेंशनरों के साथ ही ऐसा क्यूं
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

हे भगवान…हम ईपीएस 95 पेंशनरों के साथ ही ऐसा क्यूं

06/02/2025 (Last updated: 06/02/2025) 1 minute read
Pensioners of Employees Pension Scheme 1995 said - Oh God why does this happen to us (1)

उच्च पेंशन के प्रावधान हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इन्हीं प्रावधानों के आधार पर निर्णय जारी किया है,उसके अनुपालन के हीलाहवाली हो रही।

  • कितनी बार लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे…?
  • प्रधानमंत्री जी को इन सबसे कोई सरोकार नहीं होना चाहिए?
  • ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार नामदेव भावुक।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025)  पेश हो गया। दिल्ली चुनाव भी हो गया। लेकिन, पेंशनरों की उम्मीदों को पंख नहीं लग सके। हायर पेंशन का विवाद अब भी बना हुआ है। न्यूनतम पेंशन 7500 की मांग पर कोई घोषणा नहीं हुई है। पेंशनभोगी अब भगवान से ही पूछ रहे हैं कि आखिरकार उनके साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। सरकार ध्यान क्यों नहीं दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बजट की उलटी गिनती शुरू, पेंशनभोगी ध्यान दें

ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर (EPS 95 Pension Rashtriya Sangharsh Samiti Raipur) के अध्यक्ष अनिल कुमार नामदेव बहुत भावुक हो गए हैं। उन्होंने सरकार और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) को आड़े हाथ लिया है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत पेंशन का मामला उलझा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

Anil Kumar Namdeo कहते हैं कि नियमों में संशोधन करें या कुछ भी करें। ये तो सच है कि जिस प्रकार की पेंशन EPS 95 के पेंशनरों को मिल रही है,वो नितांत ही अल्प है। किसी भी तरह जीवन यापन के लिये पूर्णतः अपर्याप्त है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाखों करोड़ों लोगों को उनके बिना किसी अंशदान के करोड़ों रुपयों की सहायता किसी न किसी योजना के नाम पर दी जा सकती है,तो इन पेंशनरों के जीवन यापन के लिये कोई समुचित निर्णय सरकार क्यूँ नहीं ले सकती।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ का उच्च पेंशन पर बड़ा जवाब, पढ़िए गणना-ब्याज पर क्या कहा

दस वर्ष से भी अधिक एक लंबा समय गुजर गया,सरकार सब कुछ जानकर भी,कुछ नहीं पाई है। कोशियारी कमेटी की अनुसंशा और जावड़ेकर जी के आग्रह पर चुप्पी का कारण सिर्फ पेंशनरों की उपेक्षा के और क्या हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: दिन-प्रतिदिन पेंशनभोगियों की संख्या घटती जा रही, 7500 रुपए ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन मिलेगी या नहीं

न्यूनतम पेंशन तो न्यूनतम पेंशन,उच्च पेंशन का भी यही हाल…। EPFO को सरकार चलाती है। सरकार EPFO को…। अभी तक कोई समझ नहीं पा रहे हैं। एक ओर जो लोग आंदोलन कर रहे हैं,वो गलत कर रहे हैं,ऐसा इसीलिए कि योजना में कोई प्रावधान ही नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

चलो ये बात मान लेते हैं,पर उच्च पेंशन के प्रावधान तो हैं न? सर्वोच्च न्यायालय ने इन्हीं प्रावधानों के आधार पर निर्णय जारी किया है,उसके अनुपालन के हीलाहवाली का सबब क्या हो सकता है… ? कितनी बार लोग आंदोलन करेंगे?

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन नहीं मिलेगी, EPFO का SAIL BSP ट्रस्ट पर जवाब, हर तरफ मातम

कितनी बार लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे…? क्या सरकार या सीधे शब्दों में कहा जाए तो क्या देश के प्रधानमंत्री जी को इन सबसे कोई सरोकार नहीं होना चाहिए? इस पर भी विचार होना चाहिए। देश आगे बढ़ रहा है…और पेंशनर्स? शायद उन्हें बहुत पीछे छोड़ दिया गया है। राम जी के भरोसे। अब हमें दिल्ली नहीं…अयोध्या जाना चाहिए,राम जी की शरण में।

ये खबर भी पढ़ें: बेचारे बुजुर्ग ईपीएस 95 पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है, 10 सालों से अपनी पीड़ा पर मोदी सरकार से लगा रहे गुहार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एजुकेशन में करप्शन: पैसे से NAAC रेटिंग, 10 लोग गिरफ्तार, बिलासपुर, भोपाल समेत देश के 20 ठिकानों पर छापेमारी
Next: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ईएल इंकैशमेंट का मॉड्यूल खुला, 20 तक आवेदन से इसी सैलरी संग आएगा पैसा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.