Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वन रैंक वन पेंशन, सुधरी ब्याज की गणना और पूर्व सैनिक को मिला 1 लाख बकाया, आप भी करें यहां शिकायत
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

वन रैंक वन पेंशन, सुधरी ब्याज की गणना और पूर्व सैनिक को मिला 1 लाख बकाया, आप भी करें यहां शिकायत

09/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
One-Rank-One-Pension-improved-interest-calculation-and-ex-serviceman-gets-Rs-1-lakh-dues-you-can-also-complain-here
  • जून, 2024 के पहले 15 दिनों में कुल 69,166 सार्वजनिक शिकायतों का निवारण किया गया।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 21,614 शिकायतों का निवारण किया।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय (7324), वित्तीय सेवा विभाग (6206) और आयकर विभाग (2890) का स्थान रहा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)) ने जून 2024 के पहले 15 दिनों के लिए निपटाई गई शिकायतों की सूची जारी की है। इसके अनुसार इस अवधि में 69,166 शिकायतों का निवारण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’

डीएआरपीजी (DARPG) द्वारा सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (CPGRAMS Portal) का उपयोग करने वाले नागरिकों की सफलता की पांच कहानियों का भी उल्‍लेख किया गया। डीएआरपीजी द्वारा सीपीजीआरएएमएस पोर्टल के नागरिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सफलता की इन कहानियों को साप्ताहिक रूप से जारी किया जाएगा। सफलता की इन कहानियों में पेंशन, विकलांगता कार्ड, आयकर रिफंड आदि जैसे मुद्दे शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra 2024: महाप्रभु का नेत्र उत्सव में दिखा नवयौवन रूप, रथयात्रा के लिए श्री जगन्नाथ तैयार

सफलता की कहानियों की सूची

राकेश गर्ग की शिकायत: ब्याज में सुधार और रिफंड राशि जारी करना

राकेश गर्ग ने धारा 234सी के तहत ब्याज की गलत गणना के संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पास सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समाधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 3,65,365 रुपये का रिफंड जारी हुआ, इसकी पुष्टि करदाता द्वारा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh News: पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, होगा एक्शन

विद्याधर सिंह की शिकायत: वन रैंक वन पेंशन-II के अंतर्गत 4 किस्तों की प्राप्ति न होना

नाइक विद्याधर सिंह को वन रैंक वन पेंशन-II के तहत मिलने वाली 4 किश्तें 4 अप्रैल, 2024 तक प्राप्‍त नहीं हुई थीं। उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 49 दिनों के भीतर उनकी 30,806 रुपये की बकाया राशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्य सरकारों की रिपोर्ट NHRC को भेजी, Amazon के श्रमिकों का भी जिक्र

एसपीआर शोव अहमद की शिकायत: 1,03,412 रुपये की बकाया राशि मिली

सेवानिवृत्त सैनिक एसपीआर शोव अहमद ने 1,03,412 रुपए की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सीपीजीआरएएमएस पर शिकायत दर्ज होने के 8 दिनों के भीतर उनके बकाया का भुगतान कर दिया गया। यह राशि उनके खाते में जमा कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

लवजीत सिंह की शिकायत: विकलांगता पेंशन से गलत वसूली

लवजीत सिंह ने अपने ‘स्पर्श’ पेंशन खाते से गलत कटौती के बारे में सीपीजीआरएएमएस पर शिकायत दर्ज कराई। कटौती रोक दी गई, तथा 3 महीने की अवधि के लिए कटौती किए गए 27,411/- रुपये की वापसी प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात

ओम प्रकाश शर्मा की शिकायत: मांग के सापेक्ष धन वापसी

ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी रिफंड राशि को मांग के विरुद्ध समायोजित किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (CPGRAMS Portal) ने उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 31,710/- रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए 40,779 रुपए की रिफंड राशि दिलाने में सहायता प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra Fair 2024: पुरी में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने वालों की प्यास बुझाएगा राउरकेला स्टील प्लांट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Latest Vacancy 2024: Search कर रहे है Job, तो आइए Durg, Raipur और Bhilai की इन Companies के 63 Post पर होगा Recruitment
Next: Pension News: भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ पहुंचा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास, जगी उम्मीद

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.