Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एक मुट्ठी दान-प्रभु श्रीराम के नाम: कहां तक जाएगी पांडेय जी की ये मुहिम, ध्वजवाहक आए और पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

एक मुट्ठी दान-प्रभु श्रीराम के नाम: कहां तक जाएगी पांडेय जी की ये मुहिम, ध्वजवाहक आए और पास

24/03/2025 1 minute read
Ram Janmotsav Samiti honored the flag bearers of Ram Navami
  • – राम नवमी के ध्वजवाहकों का राम जन्मोत्सव समिति ने किया सम्मान
  • -40वें वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा में भी शामिल होंगे 1100 से अधिक ध्वजवाहक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा विगत 39 वर्षों से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के ध्वजवाहकों का सम्मान समारोह आज आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

श्रीरामनवमी उत्सव के 40वें वर्ष के अवसर पर गणेश पूजा मंच सेक्टर-2 में आयोजित इस सम्मान समारोह में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों और झांकी प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप समिति के संरक्षक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

उन्होंने सभी ध्वजवाहकों का अभिनंदन-स्वागत करते हुए कहा कि चार दशकों की इस प्रेरणादायक यात्रा में श्रीराम के जयघोष के साथ भगवा ध्वज को गर्वपूर्वक ऊंचा रखने वाले सभी ध्वजवाहकों को शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: Placement Camp: 150 पदों पर नौकरी, 24 मार्च को डाक्यूमेंट लेकर आइए

इस अवसर पर समिति द्वारा “एक मुट्ठी दान-प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें भक्तों ने अपने घरों से दान प्रदान कर अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। यह अभियान 5 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें समस्त भिलाईवासियों से इस पुण्य अभियान में सहभागी बनने आह्वान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति विगत 39 वर्षों से सतत रूप से शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

इस शोभायात्रा में आज 1100 से अधिक मंदिरों और पूजा स्थलों से भगवा ध्वज लेकर ध्वजवाहक भाग लेते हैं। ये रामभक्त दशकों से श्रीराम के जयघोष के साथ भगवा ध्वज को गर्व से ऊंचा रखते आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

कठिन परिस्थितियों में भी, इन भक्तों के कदम कभी नहीं रुके। आज, चार दशकों की निरंतरता और लगन का परिणाम है कि इतने बड़े स्तर पर रामभक्तों की टोली संगठित हो चुकी है। श्री पाण्डेय ने यह भी कहा कि इन ध्वजवाहकों का सम्मान केवल इसलिए नहीं किया जाता कि वे ध्वजवाहक हैं, बल्कि इसलिए किया जाता है कि वे पूर्ण नियम पालन और निष्ठा के साथ भगवा ध्वज लेकर चलते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और रामभक्तों को उनके निरंतर योगदान के लिए साधुवाद दिया, जिन्होंने इस श्रीरामनवमी के आयोजन को चार दशकों से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि राम का नाम केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने की प्रेरणा भी है। राम का नाम हमें यह सिखाता है कि समाज के हर वर्ग को एकजुट कर, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए आने वाली पीढ़ियों तक ले जाना हमारा कर्तव्य है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

उन्होंने यह भी बताया कि समिति द्वारा विगत दो वर्षों से चलाए गए “एक मुट्ठी दान- प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान को इस वर्ष भी जारी रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत सेक्टर -2 के विभिन्न घरों से अन्न संग्रहित कर की गई।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

24 मार्च से इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। श्री पाण्डेय ने भिलाईवासियों की उदारता का उल्लेख करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से इस अभियान के तहत 100 क्विंटल से अधिक अनाज संग्रहित किया गया था, जो समाज में सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

मनीष पाण्डेय ने ये जानकारी साझा की

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि समिति द्वारा इस वर्ष भव्य रूप से 40वें वर्ष श्रीरामनवमी का आयोजन किया जा रहा है। समिति की स्थापना का मुख्य उद्देश्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण और धार्मिक विश्वास को बढ़ावा देना था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खाई कसम, पढ़ें क्यों

पिछले 40 वर्षों में समिति ने राम मंदिर निर्माण से लेकर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। समिति का यह प्रयास रहा है कि वे समाज में सनातन धर्म की चेतना और आस्था को और मजबूत कर सकें। इन 40 वर्षों में समिति ने अनेक बाधाओं का सामना किया, लेकिन रामभक्तों की मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने हर कार्य को पूरा किया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

उन्होंने कहा कि समिति एक उदाहरण है कि कैसे एक संगठन समाज के हित में कार्य कर सकता है। उन्होंने समाज के युवाओं को भी प्रोत्साहित किया कि वे आगे आएं और इस प्रकार के कार्यों में अपना योगदान दें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

श्री पाण्डेय ने 40 वर्षों के इस सफर की सफलता का श्रेय सभी सदस्यों की मेहनत और उनके समर्पण को जाता है। समिति का यह प्रयास रहेगा कि वे आगे भी इसी प्रकार के कार्य करते रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। समिति का यह सफर न केवल धार्मिक जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि यह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा का भी प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

सम्मान समारोह में ये पहुंचे

कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष मदन सेन ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, लालचंद मौर्य, प्रशांत पाण्डेय, बसंत प्रधान, महिला शाखा अध्यक्ष शीला वाघमारे, पुष्पा पटेल, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, जोगिंदर शर्मा, दीपक मिश्रा, संजय दानी, तिलकराज यादव, बी पद्मनाभम, गोल्डी सोनी, गारगी शंकर मिश्र, रिंकू साहू, संजय साहू, मुरलीधर अग्रवाल, मेवालाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र भगत, अरविंद वर्मा आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: फिट इंडिया: SP, ED, SEFI चेयरमैन, बच्चों संग 150 लोगों ने की भिलाई में साइकिलिंग, 25 मई को साइक्लोथॉन
Next: BSP के पीबीएस व पीईएम विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों को ईडी वर्क्स ने दिलाई कसम

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.