Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: हड़ताल से पहले कर्मचारियों को नोटिस देना पड़ा भारी, 30 लाख का था नाश्ता-खाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: हड़ताल से पहले कर्मचारियों को नोटिस देना पड़ा भारी, 30 लाख का था नाश्ता-खाना

29/10/2024 1 minute read
SAIL ISP: Anger was aroused due to giving notice to employees before the strike, breakfast and food cost Rs 30 lakh

आइएसपी में कर्मचारियों के अभाव में लेडल को समय पर खाली नहीं कराया जा सका, जिससे वह पंक्चर भी हो गया।

  • हड़ताल के दिन ड्यूटी पर मौजूद कार्मिकों को परोसा गया था खाना-नाश्ता।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में हड़ताल का असर इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) और भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में ही देखने को मिला। आइएसपी में कर्मचारियों के अभाव में लेडल को समय पर खाली नहीं कराया जा सका, जिससे वह पंक्चर भी हो गया। इसकी फोटो तेजी से वायरल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

आइएसपी के बारे में यूनियनों का दावा था कि 95 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी नहीं आए थे। पलटवार करते हुए प्रबंधन ने कहा-गलत जानकारी दी गई है। ज्यादातर कर्मचारी प्लांट में दाखिल हो चुके थे। करीब 30 लाख का नाश्ता-खाना कर्मचारियों को परोसा गया है। दो टाइम खाना, एक टाइम नाश्ते का इंतजाम था। संडे नाइट में 80 प्रतिशत हाजिरी थी। हड़ताल के दिन ए शिफ्ट में 60 प्रतिशत, बी शिफ्ट में 50 से से कम हाजिरी थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

वहीं, आइएसपी के कुछ सीनियर अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह से विफल होनी थी। पहले से ही यह बात तय थी कि यहां हड़ताल सफल नहीं होगी। कुछ कर्मचारियों ने प्लांट में बाइक रैली निकाली, जिसको संज्ञान में लेकर नोटिस थमा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF

इस बात ने आग में घी डाल दिया। कर्मचारियों का गुस्सा अचानक से भड़क गया। बावजूद, ज्यादातर कर्मचारियों को एक दिन पहले ही प्लांट में दाखिल करा लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

दूसरी ओर कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि हड़ताल सफल रही है, प्रबंधन गलत आंकड़ा पेश कर रहा है। फिलहाल, कर्मचारियों ने प्लांट में अपनी जिम्मेदारी को संभाल लिया है। जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई के लिए कई घंटे ज्यादा समय तक रुक कर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को पता है कि प्लांट उन्हीं का है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

बकाया एरियर, बोनस और स्थानीय प्रबंधन के रवैये का गुस्सा था कि डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह की अपील के बाद भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। यूनियन नेताओं का इरादा था कि सुबह 6 बजे तक मोर्चा संभालेंगे, लेकिन रात 12 बजे हड़ताल समाप्त कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मियों ने साबित किया उन्हीं के दम पर होता है उत्पादन, कर्मचारी से E0 बने अफसरों ने बचाई लाज
Next: 7 ईएसआईसी परियोजनाओं की सौगात, 55 लाख लोगों को लाभ

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.