Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Perks-Allowances: कैफेटेरिया पर्क्स, Meal Voucher पर हर महीने 10,000 तक टैक्स छूट का मौका, अंतिम तारीख 20 जून
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Perks-Allowances: कैफेटेरिया पर्क्स, Meal Voucher पर हर महीने 10,000 तक टैक्स छूट का मौका, अंतिम तारीख 20 जून

Azmat ali 16/06/2026 (Last updated: 16/06/2026) 1 minute read
SAIL Perks Allowances Opportunity for Tax Exemption on 10000 for Cafeteria Perks and Meal Vouchers Deadline is the 20th 2

SAIL Perks & Allowances: कर्मचारियों को 20 जून 2026 तक अपने पर्क्स और अलाउंस का विकल्प चुनने या संशोधित करने का अवसर दिया गया है।

  • किसी भी प्रकार का विकल्प चुनने से पहले कर्मचारी अपने Personnel Office से संपर्क कर नियमों और कर प्रभाव की पूरी जानकारी लें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नए Income Tax Act-2025 और Income Tax Rules-2026 के तहत कैफेटेरिया पर्क्स एवं अलाउंस की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को 20 जून 2026 तक अपने पर्क्स और अलाउंस का विकल्प चुनने या संशोधित करने का अवसर दिया गया है।

कैफेटेरिया पर्क्स के तहत अधिकारी और कर्मचारियों को 25 कार्य दिवसों के आधार पर प्रतिदिन ₹400 के मील वाउचर पर आयकर छूट का लाभ मिलने की बात कही जा रही है। अर्थात यदि कर्मचारी कैफेटेरिया पर्क्स में मील वाउचर का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें सुबह और शाम के भोजन के लिए ₹200-₹200, कुल ₹400 प्रतिदिन का लाभ मिल सकता है। इस व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स के न्यू रिज्यूम में अधिकतम ₹10,000 प्रति माह तक आयकर छूट का प्रावधान बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: स्पेशल प्लेट प्लांट से बढ़ी भारत की सैन्य ताकत, 300 करोड़ से अधिक का कारोबार, बख्तरबंद वाहन में भी यहीं का स्टील

इसके अलावा, व्हीकल रिपेयर एंड मेंटेनेंस (Vehicle Repair & Maintenance) मद का चयन करने पर भी नए आयकर नियमों के तहत कर लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक लाभ कर्मचारी की व्यक्तिगत कर स्थिति और चुने गए टैक्स रिजीम पर निर्भर करेगा।

जिन कर्मचारियों को सोडेक्सो (Sodexo) पास के रूप में प्रचलित मील वाउचर सुविधा का लाभ लेना है, वे मील वाउचर तथा व्हीकल रिपेयर एंड मेंटेनेंस का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए 20 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। चयनित विकल्पों का लाभ जून माह से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर-9 अस्पताल को बिकने से बचाओ: संयुक्त ट्रेड यूनियन मैदान में, रिटेंशन, लाइसेंस पर बनी रणनीति

नए आयकर रिजीम में हुए बदलावों के बाद इन मदों पर कर छूट उपलब्ध होने की बात कही गई है। हालांकि कोई भी विकल्प चुनने या उसमें परिवर्तन करने से पहले संबंधित कर्मचारी को अपने पीओ (Personnel Office) से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। किसी भी विकल्प से होने वाले लाभ या हानि के लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगा।

SAIL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जून 2026 से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। कर्मचारियों को अपने हितों के अनुसार पर्क्स चुनने की सुविधा दी गई है, जिससे वे आयकर में अधिक छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: काम किया बोकारो स्टील प्लांट ने, श्रेय ले रहे भिलाई के छुटभैया नेता तक, अब जग हंसाई

Meal Voucher पर बड़ा फायदा

नई व्यवस्था के तहत Lunch/Meal Coupon की राशि बढ़ाकर ₹400 प्रति कार्य दिवस कर दी गई है। इसमें दो समय के भोजन/रिफ्रेशमेंट के लिए ₹200-₹200 का प्रावधान माना गया है।

यदि कोई कर्मचारी कैफेटेरिया पर्क्स में Meal Voucher का विकल्प चुनता है और महीने में 25 कार्य दिवस पूरे करता है, तो उसे अधिकतम ₹10,000 प्रति माह तक टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। यह सुविधा Pluxee Card (पूर्व Sodexo) या अन्य अधिकृत Meal Voucher माध्यमों से उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant Accident Update: 22 अधिकारी सस्पेंड, 26 अफसरों का ट्रांसफर

Vehicle Repair & Maintenance भी बना आकर्षक विकल्प

नए टैक्स रिजीम में Vehicle Repair & Maintenance Allowance को भी कैफेटेरिया पर्क्स की सूची में शामिल रखा गया है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इस मद का चयन करने पर भी आयकर नियमों के तहत लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि वास्तविक कर लाभ कर्मचारी की व्यक्तिगत टैक्स स्थिति और चुने गए टैक्स रिजीम पर निर्भर करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

इन पर्क्स का कर सकते हैं चयन

Conveyance/Transport Allowance
Canteen/Lunch/Meal Coupon (अनिवार्य)
LTC/LTA (अनिवार्य)
Education
Hostel Subsidy
Newspaper/Professional Literature
Energy/Fuel Allowance
Internet/Communication Allowance
Vehicle Repair & Maintenance
Domestic Help Allowance
House Upkeep Allowance
Other Allowance
कुल पर्क्स एवं अलाउंस की सीमा पहले की तरह मूल वेतन (Basic Pay) के 26.5 प्रतिशत तक ही रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी

कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार का विकल्प चुनने से पहले कर्मचारी अपने Personnel (PO) Office से संपर्क कर नियमों और कर प्रभाव की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। किस कर्मचारी को कितना वास्तविक लाभ मिलेगा, यह उसके वेतन ढांचे, चुने गए टैक्स रिजीम और व्यक्तिगत आयकर स्थिति पर निर्भर करेगा। पर्क्स में किसी भी बदलाव से होने वाले लाभ या हानि की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की स्वयं की होगी। इसलिए अंतिम विकल्प चुनने से पहले सभी पहलुओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक भिलाई के पदाधिकारियों को सांसद ने दिलाई शपथ
Next: SAIL BSP से Form 16 जारी, आयकर रिटर्न भरने की तैयारी, ई-सहयोग और अग्रज संवाद में उपलब्ध

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.