Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP NEWS: ब्लास्ट फर्नेस ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, न्यू प्लेट मिल उपविजेता, 300 कर्मियों को मिला बंपर पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP NEWS: ब्लास्ट फर्नेस ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, न्यू प्लेट मिल उपविजेता, 300 कर्मियों को मिला बंपर पुरस्कार

01/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-RSP-NEWS-Blast-Furnace-won-the-championship-trophy-New-Plate-Mill-was-runner-up-300-workers-got-bumper-awards
  • सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (RSP) के कर्मचारियों को आरएसपी सह बोकारो स्टील प्लांट के अतिरिक्त प्रभार, निदेशक प्रभारी (डीआईसी) अतनु भौमिक ने संबोधित किया। वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह के अवसर पर संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशाल सभा को संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स का आखिरी पत्र PM मोदी के नाम, पढ़िए मजमून

डीआइसी ने कहा-यदि सर्वोत्तम संभव है तो अच्छा कोई विकल्प नहीं। हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन अभी भी हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बाकी है। उनके साथ कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपलाक निदेशक-परियोजनाएं) तरूण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान) आलोक वर्मा, कार्यपालक निदेशक (वित्‍त एवं लेखा) एके.बेहुरिया भी मंच पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Biometric: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में बायोमेट्रिक पर बवाल

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) पीके रथ, मुख्य महाप्रबंधक और बड़ी संख्या में संयंत्र  के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विशेषतः हर साल गोपबंधु सभागार में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में भव्‍य वार्षिक कार्यक्रम आयोजित जाता है, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष में इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों, व्यक्तिगत कर्मचारियों और विभागों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और नए वित्तीय वर्ष के ‍लि‍ए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई पॉवर हाउस अंबेडकर चौक को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

ओडिशा के शानदार समुद्री इतिहास का हवाला

उत्कल दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए, निदेशक प्रभारी ने अपने भाषण में ओडिशा के शानदार समुद्री इतिहास का हवाला देते हुए उद्योग और उद्यम की समृद्ध विरासत को विस्तार से बताया और कहा कि राउरकेला इस्पात संयंत्र को इस भूमि के लोगों की उद्यमशीलता की भावना विरासत में मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल पर 19 अप्रैल से 1 जून तक बैन

वर्ष 2023-24 में आरएसपी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए डीआइसी भौमिक ने कहा, “हमने पिछले वित्त वर्ष में कई ऐतिहासिक मील के पत्थर को पार किया। हमारी सभी प्रमुख उत्पादन इकाइयों ने स्थापना के बाद से अपने उच्चतम आंकड़े हासिल किए और हमारा विक्रेय योग्य इस्पात उत्पादन इतिहास में पहली बार 4 मिलियन टन से अधिक हो गया।”

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग का समय तय

आरएसपी कर्मीसमूह को उभरती चुनौतियों का उत्साह के साथ सामना करना है

डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक ने आरएसपी कर्मीसमूह को उभरती चुनौतियों का उत्साह के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, “हमने जिस नए वित्तीय वर्ष में कदम रखा है, वह एक शानदार वर्ष होगा।

हमें आर्थिक रूप से अव्यवहार्य इकाइयों को बंद करने के हमारे रणनीतिक निर्णय के कारण सीमित अवसरों के साथ कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करके अपनी योग्यता साबित करनी होगी। उत्पादन श्रृंखला को बाधित किए बिना निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करना हमारे मिशन को हासिल करने की कुंजी होगी।
भौमिक ने तकनीकी-आर्थिक मापदंडों में सुधार, इष्टतम इन्वेंट्री प्रबंधन को लागू करने, बर्बादी को कम करने और कर्मचारियों के बीच नवाचार की सुविधा प्रदान करके उत्पादन लागत को कम करने के महत्व पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल का 41वां हैप्पी बर्थ-डे, कटा केक, मना जश्न

सुरक्षा के उच्चतम मानक का पालन

सुरक्षा के उच्चतम मानक का पालन करना, हर क्षेत्र में तेजी से डिजिटलीकरण के साथ तालमेल बनाए रखना, स्थिरता और पार्श्‍वांचल की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता कुछ अन्य मुख्य आकर्षण थे।

निदेशक प्रभारी ने ओडिशा की प्रसिद्ध कहावत “कटक चिंता बैमुंडी की”, का जिक्र किया, जिसकी उत्पत्ति ग्यारहवीं शताब्दी के एक बहुत बूढ़े व्यक्ति बैमुंडी के किस्से से हुई है, जिनकी सतर्कता और प्रतिबद्धता के कारण कटक शहर को काठजोड़ी नदी की भीषण बाढ़ से बचाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात सुरक्षा दिवस: SAIL Rourkela Steel Plant में सेफ्टी पर खास इवेंट, DIC बने गवाह

‘बंदे उत्कल जननी’  की मधुर प्रस्तुति

इसी कहावत का हवाला देते हुए उन्‍होंने अपने समापन भाषण में कहा – ‘आइए हममें से प्रत्येक हमारे इस्पात संयंत्र के लिए बैमुंडी बनें। सामूहिक इच्छाशक्ति से हर चुनौती का सामना करें, चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आइए आगे सोचें, आगे बढ़े और अपने हर कार्य में जुनून पैदा करें, ताकि हम कार्य को अलग तरीके से कर सकें।

आइए,  वह सब कुछ करने का प्रतिज्ञा करें जो हमें उच्च स्तर तक पहुंचने में मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात सुरक्षा दिवस: SAIL Rourkela Steel Plant में सेफ्टी पर खास इवेंट, DIC बने गवाह

प्रारंभ में निदेशक प्रभारी ने गणमान्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिर्मय आचार्य के नेतृत्व में कर्मचारियों की एक टीम द्वारा ‘बंदे उत्कल जननी’,  की मधुर प्रस्तुति के साथ हुई।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता

300 से अधिक कर्मचारियों को मिला 100 पुरस्कार

ईडी वर्क्स एसआर सूर्यवंशी ने 2023-24 में संयंत्र के प्रदर्शन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और कई क्षेत्रों में आरएसपी की सराहनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लक्ष्य भी साझा किया।

निदेशक प्रभारी ने अन्य गण्यमान्यों के साथ मिलकर व्यक्तिगत और विभागीय उपलब्धियों के लिए 300 से अधिक कर्मचारियों को 100 पुरस्कार प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें : बीएमएस आज मनाएगा सर्वपंथ समादर दिवस और फूलों की होली

ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस वर्ष की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती, जबकि न्यू प्लेट मिल उपविजेता रही।

अतनु भौमिक ने वार्षिक व्यवसाय योजना पुस्तिका जारी की। मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (गुणवत्‍ता) और आयोजन समिति के अध्‍यक्ष ए.सी.सरकार ने सभा का स्वागत किया, जबकि मुख्‍य महा प्रबंधक (पी.पी.सी.) सुनीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रबंधक (आर.सी.एल.) खुशबू मिश्रा और वरिष्‍ठ प्रबंधक एस.एम.एस.-1 एस.श्रीनाथ ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant में बायोमेट्रिक पर फिर हंगामा, CGM कार्यालय में बवाल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: वित्तीय वर्ष 2023-24 में शानदार सफलता, पढ़िए प्रोडक्शन के आंकड़े
Next: SECL Financial Year 2023-24: कोयला उत्पादन में 20 एमटी से अधिक की छलांग, गेवरा बनेगी एशिया की सबसे बड़ी खदान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.