Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट्स बिरादरी ने किया रक्तदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट्स बिरादरी ने किया रक्तदान

Azmat ali 23/06/2025 1 minute read
Sinter Plants fraternity of Bhilai Steel Plant donated blood

सिंटर प्लांट-2 एवं सिंटर प्लांट-3 के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने स्वेच्छा से भाग लेकर उत्तरदायित्व निभाया।

  • सिंटर प्लांट-3 के रमेश कुमार एवं ब्लड बैंक समूह के श्री पांडेय द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम ने आयोजन को रोचक बनाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विश्व रक्तदाता दिवस 2025 के वैश्विक आयोजन की श्रृंखला में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के सिंटर प्लांट सामूहिक द्वारा 22 जून 2025 को भिलाई क्लब में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (जेएलएनएचआरसी), सेक्टर-9 (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre (JLNHRC), Sector-9) के सहयोग से किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

सिंटर प्लांट-2 एवं सिंटर प्लांट-3 के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने इस अर्द्धदिवसीय शिविर में स्वेच्छा से भाग लेकर मानवीय उत्तरदायित्व की मिसाल पेश की। शिविर के दौरान कुल 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ), डॉ. एम. रवींद्रनाथ ने शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदाताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की और उनके योगदान की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। शिविर का आयोजन पूर्ण चिकित्सकीय सजगता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया, जिसमें जेएलएनएचआरसी की प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी एवं उपयोगिताएं) बी.के. बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटीज) राजीव पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार, अध्यक्ष (सेफी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन) एन.के. बंछोर, महासचिव (ऑफिसर्स एसोसिएशन) परविंदर सिंह तथा अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) कोमल प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हुए। कोमल प्रसाद ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरणादायी भागीदारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

सिंटर प्लांट सामूहिक की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) अनुप कुमार दत्त एवं मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) सजीव वर्गीज ने आयोजन में सहभागिता की। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अनुप कुमार दत्त ने कहा कि “ऐसे प्रयास कार्यबल की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं, जो ‘हृदय की महानता’ का परिचायक है।”

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां

शिविर के दौरान सिंटर प्लांट-3 के रमेश कुमार एवं ब्लड बैंक समूह के श्री पांडेय द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम ने आयोजन को रोचक बनाया और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और प्रबल किया।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप के जिस घर से मिलेगा डेंगू या मच्छरों का लार्वा, लगेगा जुर्माना
Next: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.