Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL एससी-एसटी फेडरेशन से अलग हुआ ST Employees Federation, भेदभाव का आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन से अलग हुआ ST Employees Federation, भेदभाव का आरोप

03/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
ST-Employees-Federation-separated-from-SAIL-SC-ST-Federation-alleging-discrimination
  • भारतीय संविधान अनुच्छेद 338 A के प्रावधानों के अनुसार, 89 वां संविधान बिल संशोधन 2003 के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक अलग स्वतंत्र निकाय बना।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल एससी-एसटी फेडरेशन (SAIL SC-ST Federation) से नाराज होकर एक अलग संगठन बना दिया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर इसकी नींव रखी है। इनका आरोप है कि SAIL SC-ST Federation में एसटी वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा था। भेदभाव किया जा रहा था। हक मारा जा रहा था। यही वजह है कि एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन का गठन किया गया है। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement Dispute: अब BSP खेलेगा दांव, मामला सेल कारपोरेट आफिस का है तो रायपुर में कैसे होगी सुनवाई…!

भारतीय संविधान अनुच्छेद 338 A के प्रावधानों के अनुसार, 89 वां संविधान बिल संशोधन 2003 के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक अलग स्वतंत्र निकाय बना। 2004 में स्वतंत्र निकाय के रूप अस्तित्व में आया, जोकि अनुसूचित जनजाति मामलों को देखती है। इन्हीं संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार केन्द्रीय स्तर पर SAIL ST EMPLOYEES FEDERATION का गठन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL वेतन समझौता, ठेका मजदूरों और भवनाथपुर के कर्मियों के लिए बोकारो में यूनियनों का संयुक्त मोर्चा, झारखंड में होगा महापड़ाव

सेल की मुख्य ईकाइयों में भी केन्द्रीय संगठन के अंतर्गत यूनिट स्तर पर भी संगठन बना कर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में कार्यरत सेल के सभी अनुसूचित जनजाति के कर्मचारी इसके सदस्य होंगे। संगठन द्वारा SAIL से यह मांग की गयी है कि सेल स्तर पर संगठन को संवैधानिक रूप से मान्यता प्रदान किया जाए तथा प्रबंधन द्वारा बातचीत के लिए बुलाया जाए। जिससे हमारे लोगों का प्रतिनिधित्व के साथ-साथ आवश्यक मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement से अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, कर्मियों के लिए बीरबल की खिचड़ी, तो 39 माह का नहीं मिलेगा एरियर…!

हमारी अपनी अलग पहचान भी बने। इस संबंध में सेल चेयरमेन के नाम से पत्र प्रेषित किया जा चुका है, जिसका कोई भी जवाब अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही इस संबंध में ST कमीशन के चेयरमेन के नाम से पत्र प्रेषित कर तथा मुलाकात कर भी इस संबंध से अवगत करा दिया गया है। पांच सदस्यीय टीम जल्द सेल कार्पोरेट ऑफिस एवं एसटी कमीशन से वार्तालाप के लिए दिल्ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement Dispute: श्रमायुक्त ने दिल्ली में सुनवाई से खींचा हाथ, रायपुर के पाले में आई वेज एग्रीमेंट की गेंद, प्रबंधन को घेरने में युवा सफल

SAIL ST EMPLOYEES FEDERATION सेन्ट्रल कमेटी की बैठक राउरकेला में रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सेल के मुख्य ईकाइयों बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई एवं अलॉय स्टील प्लांट से सदस्य प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए। जिसमें संगठन के संचालन, मजबूती की चर्चा एवं आगे की भावी योजनाओं एवं रणनीति को बनाया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के BSP ST EMPLOYEES FEDERATION से भी दो सदस्य अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो तथा संगठन सचिव विशाल उरांव प्रतिनिधि के रूप बैठक में भाग लिए। वर्त्तमान में SAIL ST EMPLOYEES FEDERATION के एडहॉक कमेटी में अध्यक्ष सुनील किस्कू ( बोकारो), महासचिव-दुर्गा दास टुडु (दुर्गापुर), कोषाध्यक्ष-मानसिंह हेम्बरोम (राउरकेला) हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Wage Agreement Dispute: अब BSP खेलेगा दांव, मामला सेल कारपोरेट आफिस का है तो रायपुर में कैसे होगी सुनवाई…!
Next: BSP पॉवर ज़ोन के अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.