Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में नहीं फैलने देना है डेंगू, बीएसपी और नगर निगम उतरा मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में नहीं फैलने देना है डेंगू, बीएसपी और नगर निगम उतरा मैदान में

01/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
To-prevent-dengue-from-spreading-in-Bhilai-township-BSP-and-Municipal-Corporation-entered-the-field
  • जन स्वास्थय अभियांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारीयों के साथ योजना पर चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) का पर्यावरण बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों के अनुकूल होने से डेंगू फैलने की आशंका हमेशा रहती है। इस संभावना के मद्देनजर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपायों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: बिलासपुर और रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन कैंसिल, इंदौर-पुरी एक्सप्रेस का बदला समय

इसी तारतम्य में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयुक्त (नगर निगम भिलाई) देवेश कुमार ध्रुव ने, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ टाउनशिप का सघन दौरा किया।

साथ ही, उपलब्ध संसाधनों जैसे मशीन, कीटनाशक एवं मैन पावर का अवलोकन करते हुए, कमियों को एक सप्ताह में दूर करने के लिए कार्य योजना सुनिश्चित की गयी।

ये खबर भी पढ़ें : Share Market Updates: SAIL, कोल इंडिया, टाटा, Adani का शेयर भाव उछला, JSW,Jio का औंधे मुंह गिर

दौरे के अंतर्गत, सर्वप्रथम, सेक्टर 8 के पीएचडी विभाग में देवेश कुमार ध्रुव द्वारा बैठक ली गई, जहाँ उपलब्ध आवश्यक कीटनाशकों, प्रचार सामग्री एवं सम्बन्धित मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया। घर-घर सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आवासों के टबों, गमलों, खाली रखे पात्रों में पड़े पानी एवं गड्ढों में रुके पानी को सप्ताह भर के अंदर खाली करने सम्बंधी जन-जागरूकता एवं लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गयी।

ये खबर भी पढ़ें : NPS और Mutual Funds में बेहतर कौन, यहां रिटायरमेंट के बाद ले सकते हैं कॉर्पस का एक हिस्सा

तत्पश्चात, सेक्टर 06 से होकर गुजरने वाले बड़े नाले का अवलोकन कर जलकुम्भी एवं बहाव के अवरोध की दशा देखते हुए, बारिश में विपरीत स्थिति और डेंगू की चुनौतियों से निपटने के लिए शीघ्र सफाई करने पर विचार किया गया। जिसके लिए जन स्वास्थय अभियांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारीयों के साथ योजना पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रेच्युटी, पेंशन प्रणाली, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर बड़ी खबर

डेंगू के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सेक्टर-02 क्षेत्र के बैक लेन की दशा का अवलोकन किया गया। बारिश के पूर्व पानी जमाव को रोकने के लिए इन क्षेत्रों की शीघ्र सफाई की व्यवस्था की कार्य योजना बनायी गयी।

नगरीय अपशिष्ट के उचित निष्पादन हेतु जवाहर उद्यान के बगल में लैंड फिल का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात, एसएलआरएम सेंटर नेवई पहुँच कर वहां चल रहे कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग कार्यों का जायजा लिया गया। भिलाई वासियों को डेंगू से सुरक्षित रखने संयुक्त अभियान चलाये जाने एवं कार्य की प्रगति सहित कार्यान्वयन की उत्कृष्टता बनाए रखने योजना पर चर्चा की गयी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL नाइट शिफ्ट एलाउंस के साथ गले फंसा बायोमैट्रिक, INTUC ने कहा-फुल NJCS में पलटेंगे फैसला

बीएसपी का जन स्वास्थय विभाग, आम जनों से वेक्टर जनित बीमारियों से बचने व्यक्तिगत स्तर पर किये जा सकने वाले उपायों जैसे प्रति सप्ताह पानी की टंकियों को खाली करना, खाली बर्तन, पुराने टायरों तथा कबाड आदि में पानी का जमाव न होने देने की अपील करता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते पर साइन करने वाले HMS ने कहा-CITU-AITUC ने अड़ा दिया टांग

उक्त दौरे में आयुक्त (नगर पालिक निगम) देवेश कुमार ध्रुव के साथ महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं-पीएचई) डीसी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) सरोज कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) रमेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) एके बंजारा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) मुकुंद दास मानिकपुरी, कनिष्ठ अधिकारी (पीएचडी) के अलावा धर्मेन्द्र मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी (नगर निगम) अजय शुक्ला, जन संपर्क अधिकारी (नगर निगम) तुषार, जिला स्वास्थ्य विभाग से सैमुअल, जोन पांच नगर पालिक निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में हड़ताल की तैयारी: NJCS मीटिंग में BMS, INTUC, HMS ने किया साइन, CITU-AITUC ने बचाई अपनी लाज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election Live 2024: 7 फेज की वोटिंग कंप्लीट, चौथे चरण में 70 तो सातवें फेज में सिर्फ 59% मतदान, बाकी चरण पर डालिए नजर
Next: बीएसपी प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक तपन कुमार को भावभीनी विदाई

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.