Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव के आदेश पर भी BSP के कुछ अधिकारी रिलीव नहीं, 11 कर्मचारियों का लगा नंबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव के आदेश पर भी BSP के कुछ अधिकारी रिलीव नहीं, 11 कर्मचारियों का लगा नंबर

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
Transfer Ordered by Steel Secretary BSP Officer Not Relieved 11 Employees Relieved on This Date

भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक बोले-यदि ट्रांसफर आदेश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन समान रूप से क्यों नहीं कराया जाता है।

  • नगर सेवाएं विभाग की कार्य संस्कृति को लेकर उठ रहे सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव के निर्देश पर सेल के सभी प्लांट में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन ने नगर सेवा विभाग के 28 अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अन्य विभागों में स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों को जारी हुए लगभग दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन विभाग के कुछ अधिकारी अब भी अपने पुराने पदों पर जमे हुए हैं। इससे स्थानांतरण आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, 11 कर्मचारियों को रिलीव करने की शुरुआत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

इन कर्मचारियों को यहां के लिए कर रहे रिलीव

वी. संदीप कुमार नायडू: जनरल एस्टैब्लिशमेंट (L&A)
विश्वनाथ देवांगन: C&IT
सुभाष चंद्र महाराणा : L&D
राकेश वर्मा : CED
विजय नारायण प्रसाद : OHP
दाकेश्वर परगनिहा : C&IT
इंदु दुबे: GE
भूपेश कुमार धोटे: GE
सुसान अब्राहम : GE (ऑफिस ऑफ GM I/C, L&A एवं PR)
भगवान : कंस्ट्रक्शन (Construction)
रामाकांत यादव : कंस्ट्रक्शन (Construction)

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

एजीएम सरोज झा पर सबकी नज़र

ट्रांसफर की मार झेल चुके कार्मिकों की नज़र टाउनशिप के एजीएम सरोज झा पर टिक गई है। सरोज झा का भी ट्रांसफर प्रोजेक्ट में हुआ है। लेकिन, अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। चर्चा है कि विभाग ने बेहतरीन फिल्डिंग सजा दी है, जिसके चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। टाउनशिप के बंगलों में अच्छी पकड़ का फायदा मिल रहा है। कार्मिकों ने कहा-नगर सेवाएं विभाग से दिव्यांग कार्मिकों तक को हटा दिया गया, लेकिन, हट्टे-कट्टे को छोड़ दिया गया है। नगर सेवाएं विभाग में ही 15-20 साल से कार्मिक डटे हैं। इलेक्ट्रिकल, लैंड, इंफोर्समेंट, हॉर्टिकल्चर, सिविल पर सबकी नजर जमी है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड

ट्रांसफर ऑर्डर का पालन समान रूप से क्यों नहीं

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, उनमें से कुछ विशेष अधिकारियों को छोड़कर प्रायः सभी कार्यमुक्त (रिलीव) हो अन्य विभागों में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। साथ ही अन्य विभागों से नगर सेवा विभाग में आए अधिकारियों ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विभाग के कर्मचारियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि स्थानांतरण आदेश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन समान रूप से क्यों नहीं कराया जा रहा।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

विभागीय कर्मचारियों के बीच यह भी चर्चा है कि संबंधित अधिकारी स्वयं यह दावा करता है कि उच्च प्रबंधन में अपनी पहुंच के कारण उसे विभाग से रिलीव नहीं किया जाएगा। और कुछ समय में इस आदेश का असर खत्म हो जाएगा और लोग इसे भूल जायेंगे।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड
Next: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.