Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट ने 160 स्वच्छता दूतों को लगाया गले, स्वच्छ व सुंदर भिलाई का नारा बुलंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट ने 160 स्वच्छता दूतों को लगाया गले, स्वच्छ व सुंदर भिलाई का नारा बुलंद

07/04/2025 (Last updated: 07/04/2025) 1 minute read
World Health Day 2025: Bhilai Steel Plant honored 160 cleanliness ambassadors, raised the slogan of clean and beautiful Bhilai

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ ने सम्मानित किया।

  • बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग ने 7 अप्रैल 2025 को अपना वार्षिक उत्सव महात्मा गाँधी कला मंदिर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ की अध्यक्षता में स्वच्छता दूतों का सम्मान कर मनाया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रिजनल डायरेक्टर (पर्यावरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) डॉ अनिता सावंत, शंकराचार्य विश्वविद्यालय की एचओडी डॉ कोमल मेश्राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, सेफी चेयरमेन व ओए-बीएसपी के अध्यक्ष एन के बंछोर मंचासीन थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन कुमार व अन्य गणमान्य अतिथियों ने 160 स्वच्छता दूतों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता और पर्यावरण पर आधारित दो लघु फिल्मों ‘परिवर्तन और सूखा कचरा’ तथा ‘गीला कचरा’ का प्रदर्शन भी किया गया जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा पीएचडी विभाग के कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विष्णु के पाठक, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री एम के साहू, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) डॉ एनके जैन, उप महाप्रबंधक (ईडी सचिवालय) राजीव कुमार, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) सरोज झा व यशवंत कुमार साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (टीएसडी) आर के गुप्ता व वी के भोंडेकर, सहायक प्रबंधकद्वय देवानंद चौहान और अंकुर मानिकपुरी सहित नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सफाई मित्र शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

पवन कुमार ने कहा की सफाई मित्रों की शहर में बहुत बड़ी भूमिका है, लोग कचरा फेंकते हैं और आप स्वच्छता दूत इसे समेटते हैं व शहर के कचरे को भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्थातिप एसएलआरएम सेंटर में रिसाइकिल किया जाता है। परन्तु कचरे का व्यवस्थित प्रबंधन अत्यावष्यक है व इसके प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

भिलाई हमारा घर है, इसे स्वच्छ व सुंदर रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिला सफाई दूतों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु भी संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभागों के संयुक्त प्रयास से मिशन लक्ष्मी जैसे विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाये जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत

शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए पवन कुमार ने कहा कि आप स्वच्छता दूतों को सफाई के लिए कार्य करना चाहिए, पर जिन घरों में बच्चों को शिक्षा के लिए नहीं भेजा जाता है, उनका कचरा न उठाकर, उनका बहिष्कार करें। उन्होंने समाज की बुराइयों से लड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब प्रयास करें, हम आपका ख्याल रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ ने ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास रहता है कि हम लोगों को उनका यह अधिकार दे पायें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक

सेफी चेयरमेन व ओए-बीएसपी के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर ने कहा कि भिलाई, भलाई के नाम से जाना जाता है। स्वच्छ भिलाई में स्वच्छता दूतों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने शहर की आम जनता से अपील की कि सभी लोग छोटे-छोटे प्रयास करें, तो यह महाभियान आसानी से सफल हो पाएगा। स्वच्छ शहर व स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें साथ मिलकर पर्यावरण को सहेजना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: वित्तीय वर्ष में बेहतरीन रिजल्ट, भिलाई स्टील प्लांट के सभी ईडी एक साथ पहुंचे बधाई देने

कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव ने स्वागत भाषण देते हुए विभाग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य कार्य स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रखना है। हमारा प्रयास है कि हम बिना अवकाश के अपनी सेवाएं दे और शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी

उन्होंने बताया कि प्रति दिन 132 वाहनों से लगभग 32 टन कचरे का निपटारा किया जाता हैं। विभिन्न कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसे कई कार्य किए जा रहे हैं जिससे टाउनशिप की स्वच्छता, आगे भी इसी प्रकार बनी रहे जैसे डेंगू की रोकथाम और बचाव, मच्छर जनित रोगों से बचाव, बुश कटिंग, मरे हुए जानवरों का निपटारा, शहर की साफ-सफाई, होर्डिंग बैनर की सफाई, जागरूकता कार्यक्रम, पन्नी झिल्ली की सफाई, सड़कों की विशेष सफाई आदि कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कचरे का निपटारा एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से भी किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 कार्यक्रम का संचालन क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के सुप्रियो सेन ने किया तथा वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) आरके गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छिंदवाड़ा में 80% झुलसी अंकिता, नागपुर में 18 दिनों तक इलाज, डाक्टरों ने दिया जवाब, BSP Sector 9 Hospital के बर्न वार्ड ने बचा ली जिंदगी
Next: बोकारो इस्पात संयंत्र हिंसा से प्रोडक्शन में करोड़ों का घाटा, राष्ट्र का भी नुकसान, बीएसएल का बड़ा बयान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.