Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छिंदवाड़ा में 80% झुलसी अंकिता, नागपुर में 18 दिनों तक इलाज, डाक्टरों ने दिया जवाब, BSP Sector 9 Hospital के बर्न वार्ड ने बचा ली जिंदगी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छिंदवाड़ा में 80% झुलसी अंकिता, नागपुर में 18 दिनों तक इलाज, डाक्टरों ने दिया जवाब, BSP Sector 9 Hospital के बर्न वार्ड ने बचा ली जिंदगी

07/04/2025 (Last updated: 07/04/2025) 1 minute read
Ankita suffered 80% burns in Chhindwara, was treated for 18 days in Nagpur, the burn ward of BSP Sector 9 Hospital saved her life

भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सालय ने दी जीवन की नई किरण। 80% झुलसी अंकिता कुमारी की प्रेरणादायक चिकित्सा यात्रा।

  • रातों-रात परिवार वाले एम्बुलेंस से लेकर अंकिता को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड पहुंचे।
  • कहीं उम्मीद नहीं दिखी। कोई लेने को तैयार नहीं था। परिवार ने डाक्टर उदय से फोन पर बात की थी।
  • सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सुर्खियों में।
  • बर्न विभाग अब केवल एक चिकित्सा इकाई नहीं, बल्कि मध्य भारत के लिए जीवन की उम्मीद है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। “जको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।” यह एक कहावत है। इसका मतलब है कि जिसकी भगवान रक्षा करते हैं, उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे

कुछ ऐसी ही कहानी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की 50 वर्षीय अंकिता की है। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 80 प्रतिशत जली अंकिता को 18 दिनों तक कई अस्पतालों में रखने के बाद डाक्टरों ने जवाब दे दिया था। घर ले जाने की सलाह दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

जिस्म के कई हिस्से गंभीर रूप से जल चुके थे। दूसरे अस्पताल लेने को तैयार नहीं थे। सबने हाथ खड़ा कर दिया था कि अब जिंदगी मुश्किल है। उम्मीदों की किरण भिलाई स्टील प्लांट का बर्न वार्ड बना। परिवार वालों ने डाक्टर उदय से फोन पर बात की।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

डाक्टर उदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा-इलाज में कोई कोताही नहीं बरतेंगे, जिंदगी-मौत ऊपर वाले पर छोड़ दीजिए। रातों-रात परिवार वाले एम्बुलेंस से लेकर अंकिता को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड पहुंचे। मौत के मुंहाने पर पहुंच चुकी अंकिता को अब नई जिंदगी मिल चुकी है। बच्चों को माँ मिली और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

पढ़िए घटनाक्रम

पीड़ित परिवार के मुताबिक 50 वर्षीय अंकिता 31 जनवरी को खाना बनाते समय जली थीं। छिंदवाड़ा के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत बिगड़ती गई। इसके बाद नागपुर के एक नामी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 1 से 18 फरवरी तक यानी 18 दिनों तक नागपुर के बड़े हॉस्पिटल में इलाज हुआ, लेकिन सुधार के बजाय हालत नाजुके हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

घर ले जाने की सलाह दे दी गई। तब तक परिवार का 25 लाख खर्च हो चुका था। इसके बाद नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया। फिर लता मंगेशकर हॉस्पिटल ले गए। कहीं उम्मीद नहीं दिखी। कोई लेने को तैयार नहीं था। परिवार ने डाक्टर उदय से फोन पर बात की। डाक्टर साहब का जवाब था कि इलाज करूंगा, बचने की गारंटी नहीं लेंगे। रातों-रात घर वाले भिलाई लेकर आए और चेहरे पर मुश्किल लेकर अब रवाना हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का बर्न विभाग

भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के बर्न विभाग ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पित सेवा, चिकित्सकीय दक्षता और मानवीय संवेदना जब एक साथ कार्य करती हैं, तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

यह प्रेरणादायक कहानी है अंकिता कुमारी (बदला हुआ नाम) की, जिन्हें 19 फरवरी 2025 को ऑक्सीजन एंबुलेंस द्वारा गंभीर स्थिति में सेक्टर-9 अस्पताल स्थित बर्न विभाग में भर्ती कराया गया। उस समय वे सेप्टिक शॉक में थीं, उनका रक्तचाप और ऑक्सीजन सैचुरेशन अत्यंत निम्न स्तर पर था। जैसे ही वे चिकित्सालय पहुंचीं, चिकित्सकों की टीम ने तत्परता से उनका उपचार प्रारंभ किया। कुछ ही दिनों में उनकी हालत स्थिर होने लगी और उनका ब्लड प्रेशर एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन सामान्य स्तर पर आ गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक

स्किन ग्राफ्टिंग के लिए शरीर के 10 प्रतिशत हिस्से से त्वचा निकाली

अंकिता की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, क्योंकि उनका लगभग 80 प्रतिशत शरीर जला हुआ था और स्किन ग्राफ्टिंग के लिए शरीर के 10 प्रतिशत हिस्से से त्वचा निकाली गई थी। प्रारंभिक उपचार के बाद हाई-रिस्क कंसेंट लेकर पहला ऑपरेशन किया गया, जिसमें उनके बाएँ हाथ से सड़ी हुई त्वचा निकाल कर स्किन ग्राफ्टिंग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: वित्तीय वर्ष में बेहतरीन रिजल्ट, भिलाई स्टील प्लांट के सभी ईडी एक साथ पहुंचे बधाई देने

लगभग पाँच दिनों तक वे गहन संकट में रहीं, परंतु बर्न विभाग की विशेषज्ञ टीम ने प्रोटीन-युक्त पोषण, संक्रमण नियंत्रण, तथा सकारात्मक मनोबल बनाए रखने के प्रयासों से उनकी हालत को नियंत्रित किया। जिसके फलस्वरूप ग्राफ्टिंग प्रक्रिया सफल रही और धीरे-धीरे घाव भरने लगे व उनके स्वास्थ्य में सुधार आने लगा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी

सैंडविच तकनीक अपनाई गई

इसके पश्चात, 4 मार्च को दूसरा बड़ा ऑपरेशन किया गया जिसमें दाहिने हाथ, छाती और गर्दन पर स्किन ग्राफ्टिंग की गई। इस प्रक्रिया में स्किन बैंक की त्वचा का उपयोग करते हुए ‘सैंडविच तकनीक’ अपनाई गई, जिसके तहत मरीज की त्वचा और स्किन बैंक की त्वचा को बारी-बारी से लगाया गया, जिससे मरीज के शरीर का बड़ा क्षेत्र कवर किया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें: गर्मी और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, लू लगने पर तुरंत ये करें

अपने पैरों पर खड़े होकर चलने-फिरने लगी

लगभग 15 दिनों के भीतर जहाँ ग्राफ्टिंग की गई थी और जहाँ से त्वचा निकाली गई थी, दोनों स्थानों पर घाव भरने लगे। इस प्रक्रिया से अंकिता का प्रोटीन लॉस और संक्रमण प्रभावी ढंग से नियंत्रित हुआ और वे अपने पैरों पर खड़े होकर चलने-फिरने में सक्षम हो गईं। यह देखकर उनके परिवार और बर्न विभाग की टीम में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
यह तीसरा बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा था

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ने किया MATS और सचदेवा कोचिंग सेंटर सील, 77 लाख बकाया, फंसे व्यापारी नेता सिंघल

पीठ और पेट के हिस्सों के घाव अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए थे और शरीर में नई त्वचा निकालने की जगह उपलब्ध नहीं थी। ऐसी स्थिति में पहले से त्वचा निकाले गए स्थान से पुनः त्वचा निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर स्किन ग्राफ्टिंग की गई। यह तीसरा बड़ा ऑपरेशन था। इस जटिल प्रक्रिया के बाद उनकी स्थिति स्थिर हो गई और जान का खतरा पूरी तरह टल गया। अंकिता अब न केवल अच्छी तरह खान-पान करने लगीं, बल्कि नियमित फिजियोथेरेपी से उनका शरीर भी सक्रिय हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यपाल रमेन डेका के सामने दुर्ग जिले के प्रशासनिक–पुलिस अफसरों की पेशी, पढ़िए डिटेल

बच्चों को माँ मिली और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई

अंकिता कुमारी ने स्वयं यह स्वीकार किया कि जब बड़े शहरों के अस्पतालों में उन्हें 75 प्रतिशत जलने की स्थिति में “अब आप नहीं बच पाएँगी” कहा गया, तब भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के बर्न विभाग ने उन्हें बचाने का पूरा विश्वास दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा, पढ़िए कहां बना नया रिकॉर्ड

उन्होंने यह भी कहा कि यहाँ स्वच्छता, कार्यकुशलता, सेवा भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें जीने की प्रेरणा दी। जहां अन्य अस्पतालों में इलाज महंगा और अनिश्चित होता है, वहीं इस चिकित्सालय में सीमित खर्च में उच्चतम गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा उपलब्ध हुई। उनके बच्चों को माँ मिली, और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल

डाक्टर उदय को मिला इन डाक्टरों का साथ

इस समूचे उपचार प्रक्रिया में अनेक विभागों का सामूहिक योगदान था। निश्चेतना विभाग (एनेस्थीसिया विभाग) की विभाग-प्रमुख व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वस्थ सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में तीनों ऑपरेशनों के दौरान एनेस्थीसिया दी गई और उनकी टीम ने पूरी सजगता से अपना कार्य संपन्न किया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: RSS प्रमुख मोहन भागवत से PM Modi की शिकायत, EPS 95 पेंशनर्स मांग रहे भीख

सर्जरी विभाग के प्रमुख व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर और उनकी टीम की सर्जिकल विशेषज्ञता के साथ-साथ बर्न यूनिट प्रमुख एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ उदय कुमार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ अनिरुद्ध मेने और एडवांस बर्न केयर विभाग, प्लास्टिक सर्जरी विभाग और सर्जरी विभाग के सदस्यों के नैष्ठिक प्रयासों ने हर कदम पर चिकित्सा की सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित की।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनभोगी बोले–पीएम को म्यांमार याद है, पेंशनर्स नहीं, EPFO पर भी गुस्सा

मेडिसिन विभाग के प्रमुख व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. सौरभ मुखर्जी की टीम ने अंकिता के स्वास्थ्य की सतत निगरानी रखी और संक्रमण नियंत्रण से लेकर पोषण प्रबंधन तक की जिम्मेदारी निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगियों को 9000 पेंशन की गारंटी कहीं ख्वाब या झांसा तो नहीं

इस पूरी यात्रा के केंद्र में थे भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रविंद्रनाथ, जिनके कुशल नेतृत्व और प्रेरणा से यह संपूर्ण कार्य संभव हो पाया। डिस्चार्ज के समय उन्होंने स्वयं अंकिता कुमारी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरी टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सराहा।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: नहीं दे सकते न्यूनतम पेंशन, फिर क्यों अंशदान रहे जारी

भावुक अंकिता के मुंह से निकला ये

अंकिता कुमारी ने अत्यंत भावुक होकर डॉ. रविंद्रनाथ को पुष्पगुच्छ भेंट किया और कहा कि यह चिकित्सालय न केवल जीवन रक्षक है, बल्कि विश्वास और उम्मीद का प्रतीक भी है। इस संपूर्ण प्रकरण ने यह सिद्ध किया है कि जब चिकित्सा सेवा में ज्ञान, समर्पण और मानवीय संवेदना का संगम होता है, तब चमत्कार केवल आशा नहीं, एक वास्तविकता बन जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: नेताओं के वेतन–दोहरी–तिहरी पेंशन, सुख–सुविधाओं में 10 प्रतिशत कटौती से 78  लाख EPS 95 पेंशनरों की चल जाएगी दाल–रोटी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का बर्न विभाग अब केवल एक चिकित्सा इकाई नहीं, बल्कि मध्य भारत के लिए जीवन की उम्मीद है-ऐसी उम्मीद जो हर जलते हुए सपने को फिर से जीने का अवसर देती है।

ये खबर भी पढ़ें: जन प्रतिनिधियों के पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हो याचिका, भड़के EPS 95 Pensioners, नेताओं से लें आयकर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीरामनवमी उत्सव 2025: भगवामय इस्पातनगरी, रमन सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय ने बढ़ाया हौसला, मनीष पांडेय की थपथपाई पीठ
Next: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट ने 160 स्वच्छता दूतों को लगाया गले, स्वच्छ व सुंदर भिलाई का नारा बुलंद

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.