Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: जिस CPF ट्रस्ट को EPFO बताता रहा सही, पेंशन की बारी आई तो बता रहा गलत, फॉर्म किया कैंसिल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: जिस CPF ट्रस्ट को EPFO बताता रहा सही, पेंशन की बारी आई तो बता रहा गलत, फॉर्म किया कैंसिल

13/03/2024 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-EPFO-__kept-telling-CPF-Trust-right-when-it-came-to-pension-it-was-telling-wrong-form-canceled
  • EPFO हर साल सीपीएफ ट्रस्ट के खाते-रिकॉर्ड की करता है जांच, लेता है शुल्क, पेंशन फॉर्म कैंसिल करने का दांव पड़ा उल्टा।
  • एलएम सिद्दीकी ने कहा-ट्रस्ट रूल्स का हवाला देकर सदस्यों को उच्च पेंशन से वंचित करने का प्रयत्न महज़ एक साजिश।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) बुरी तरह से फंसता दिख रहा है। ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर ईपीएफओ (EPFO) का घेर लिया गया है। पेंशनर्स ने तर्क के साथ ऐसी बात बोल दी है कि कानूनी नजर से ईपीएफओ का बचना नामुमकिन दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल ने सरिया उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान

सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट  (Bhilai Steel Plant) समेत कई प्लांट के कार्मिकों का ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म निरस्त करने का मामला सामने आ चुका है। डिमांड लेटर को वापस लेने और जमा चेक को वापस करने से हड़कंप मचा हुआ है। पूरी जिम्मेदारी और आरोप सेल के सीपीएफ ट्रस्ट पर लगते रहे। अब ईपीएफओ ही फंसता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन की ताज़ा खबर: EPFO कार्यालय के बाद अब कलेक्टर को पेंशनर्स ने घेरा

ईपीएस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने Suchnaji.com को बताया कि एक गैरकानूनी परिपत्र 31 मई 2017 के द्वारा Exempted Establishments में कार्यरत अथवा रिटायर्ड इम्प्लाइज को इस लाभ से वंचित कर दिया गया था।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के जांच अधिकारी पर सवाल 

Exempted, Unexempted Establishments पर ईपीएफओ घेरते हुए एलएम सिद्दीकी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि Exempted Establishments के सभी खातों और रिकॉर्ड्स की जांच समय- समय पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के जांच अधिकारी द्वारा किया जाता है। और इसका प्रशासनिक शुल्क भी वास्तविक वेतन के आधार पर इम्प्लायर  से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा वसूला जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स की मांग EPFO-सरकार लौटाए जमा पैसा, उसी पैसे से खोलेंगे चाय-पान और पकौड़े की दुकान

आपत्ति क्यों नहीं की?  

अगर नियोक्ता द्वारा, सीमित वेतन से अधिक वेतन हो जाने पर भी, पेंशन फंड में वर्षों से लगातार अंशदान किया गया तो उस समय उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं की?

जाहिर है कि इसे कभी भी भविष्य निधि संगठन द्वारा आपत्ति योग्य समझा ही नहीं गया और बाद में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी 4 नवंबर 2022 को आ गया।

ये खबर भी पढ़ें :सरकार, EPFO ने स्पष्ट कर दिया-एक भी मांग EPS 95 के प्रावधान में है ही नहीं, पूरी कैसे हो…!

वास्तविक वेतन पर पीएफफंड के लिए अंशदान किया गया  

भविष्य निधि संगठन ने अपने परिपत्र 22-1-2019 द्वारा अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देशित किया था कि कर्मचारी और नियोक्ता द्वारा जहां वास्तविक वेतन पर पीएफफंड के लिए अंशदान किया गया है और जिसे भविष्य निधि संगठन ने स्वीकार भी कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: कोलकाता में दौड़ी देश की पहली अंडर वाटर ट्रेन, दुनिया में सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन, जानिए खास बातें

ऐसे हालात में यह मान लेना चाहिए कि ईपीएफ एक्ट 1952 के अंतर्गत  पैरा (26) का अनुपालन कर लिया गया है।
इसलिए ट्रस्ट रूल्स का हवाला देकर सदस्यों को उच्च पेंशन से वंचित करने का प्रयत्न महज़ एक षड़यंत्र प्रतीत होता है, जो अन्यायपूर्ण और असंगत है।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: दुनिया भर में डाउन हुआ इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर, भारत में भी बैठी साइट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: पेंशन फॉर्म निरस्त और चेक वापस करने पर बड़ा खुलासा, फंसा EPFO
Next: दुर्गापुर स्टील प्लांट हादसे पर 7 यूनियनें भड़कीं, DIC कार्यालय का घेराव, देखिए वीडियो

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.