Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल: संयुक्त यूनियन ने मारा छापा, ओपीडी से डॉक्टर नदारद, मनमाना टी टाइम, मरीज परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल: संयुक्त यूनियन ने मारा छापा, ओपीडी से डॉक्टर नदारद, मनमाना टी टाइम, मरीज परेशान

18/01/2025 (Last updated: 18/01/2025) 1 minute read
Sector 9 Hospital Joint union leaders arrived to inspect, doctor missing from OPD, arbitrary tea time, patients upset

सेक्टर 9 अस्पताल के सभी विभागों के ओपीडी में यूनियन नेता पहुंचे। सुबह 10:00 बजे से 10:30 के बीच कई डॉक्टर सीट पर नहीं मिले।

संयुक्त यूनियन नेता सेक्टर 9 हॉस्पिटल की व्यवस्था का जायजा लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कर्मचारियों से मिल रही शिकायतों को देखते हुए शनिवार को सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दौरा किया। जहां ओपीडी में कई डॉक्टर नदारत मिले। फार्मेसी में लंबी भीड़ मिली। नर्सिंग स्टाफ ने 39 महीने का एरियर दिलाने की मांग रखी। साथ ही संविदा पर भर्ती स्टाफ का मानदेय बढ़ाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

संयुक्त यूनियन में शामिल इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के नेताओं को कर्मचारियों द्वारा बार-बार यह शिकायत मिल रही थी कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ओपीडी में डॉक्टर समय से बैठते नहीं हैं। टी टाइम में बहुत देर तक गायब रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

इसी को लेकर संयुक्त यूनियन के नेताओं ने शनिवार को सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान वे सभी विभागों के ओपीडी में गए उन्हें सुबह 10:00 बजे से 10:30 के बीच कई डॉक्टर सीट पर नहीं मिले।

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

यूनियन नेताओं को अपने बीच पाकर वहां उपस्थित मरीजों ने वहां कई डॉक्टरों के मनमानी की शिकायत यूनियन नेताओं से की। यूनियन नेताओं ने कहा कि इस विषय में उच्च प्रबंधन से चर्चा कर ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यूनियन नेता फार्मेसी में भी गए, जहां लंबी लाइन लगी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

वहां पर फार्मेसी इंचार्ज मनोज नायर से भी मुलाकात कर यूनियन नेताओं ने पूछा कि ऑनलाइन फार्मेसी के कारण मरीज को बहुत परेशानी हो रही है। यूनियन नेताओं ने भीड़ का कारण भी पूछा।

उन्होंने बताया कि सभी काउंटर पर फार्मासिस्ट उपलब्ध है। ऑनलाइन फार्मेसी के शुरुआत के एक-दो दिनों में पूरी तैयारी नहीं हो पाई थी, जिसके कारण से भीड़ हो गई थी। हर विभाग की तरह यहां भी में मैनपॉवर की कमी होती जा रही है। एचएलएल द्वारा मैनपॉवर उपलब्ध कराने का मामला भी अभी उच्च प्रबंधन के पास लटका हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

यूनियन नेताओं ने रेडियोलोजी विभाग का भी दौरा किया, जहां अल्ट्रासाउंड के वेटिंग हॉल को एमआरआई रूम बना दिए जाने के कारण गलियारे में ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों ने व्यवस्थित वेटिंग हाल बनवाने की मांग रखी।
यूनियन नेताओं ने कैजुअल्टी का भी दौरा किया, वहाँ नर्सिंग स्टाफ ने यूनियन नेताओं से 39 महीने का एरियर जल्द दिलाने की मांग रखी। साथ ही संविदा नियुक्ति के तहत भर्ती स्टाफ का मानदेय बहुत कम मिलने पर दुख व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया

उन्होंने यूनियन नेताओं से संविदा नियुक्ति के तहत कार्य कर रहे स्टाफ को सम्मानजनक मानदेय दिलाने की मांग की।
इस दौरान इंटक से वंशबहादुर सिंह, अजय कुमार मार्टिन, बीएमएस से वशिष्ठ वर्मा, सन्नी इप्पन, सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, केवेंद्र सुंदर, एटक से विनोद सोनी, विनय मिश्रा, एचएमएस से हरिराम यादव, आदित्य माथुर, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी, लोईमू से सुरेंद्र मोहंती, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता एवं टंडन दास सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: HITSU का सम्मेलन जाट भवन में, जुटेंगे ठेका मजदूर, बनेगी नई टीम
Next: सैफ अली खान को चाकू मारने वाला कैलाश छुपा था ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में, दुर्ग स्टेशन पर RPF ने ऐसे दबोचा, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.