Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट

Azmat ali 13/07/2026 (Last updated: 13/07/2026) 1 minute read
steel-minister-visits-durgapur-steel-plant-officers-association-pleased-union-disappointed-meeting-with-suvendu-adhikari-tomorrow

इस्पात मंत्री पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। सीएमओ के अधिकारियों संग भी मीटिंग होगी।

  • इस्को स्टील प्लांट में मंत्रियों ने यूनियन नेताओं से मुलाकात की, जबकि दुर्गापुर स्टील प्लांट में ऐसा अवसर नहीं दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडीकुमारस्वामी और केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) का दौरा किया। कुछ घंटों के इस दौरे के दौरान उन्होंने संयंत्र की उत्पादन क्षमता, चल रही परियोजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। मंगलवार को इस्पात मंत्री पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएमओ के अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी।

दुर्गापुर स्टील प्लांट दौरे के दौरान दुर्गापुर ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य ने मंत्रियों से कहा कि दुर्गापुर स्टील प्लांट आकार में भले ही छोटा हो, लेकिन इसे दीर्घकालीन दृष्टि से एक बड़े और आधुनिक संयंत्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के मार्गदर्शन में संयंत्र के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

दुर्गापुर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री से दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) में नए निवेश का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने एसोसिएशन की बातों और चिंताओं को धैर्यपूर्वक सुना। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष तमल भट्टाचार्य, महासचिव एस.पी. बेहरा तथा उप महासचिव निलेश लांजेवाल मौजूद रहे।

डीएसपी का दौरा समाप्त करने के बाद दोनों मंत्री स्टील स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य डोला सेन, सेल के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पांडा, डीआईसी सुरजीत मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

यूनियनों ने जताई नाराजगी

दूसरी ओर, यूनियन प्रतिनिधियों को मंत्रियों से मिलने का समय नहीं मिलने पर श्रमिक संगठनों ने नाराजगी जताई। बताया गया कि आधिकारिक प्रोटोकॉल में यूनियन नेताओं से मुलाकात का कोई कार्यक्रम शामिल नहीं था। इसके चलते भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रविवार रात दुर्गापुर के एक होटल में इस्पात मंत्री और राज्य मंत्री से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं तथा डीएसपी के आधुनिकीकरण से संबंधित मांगपत्र और पुष्पगुच्छ सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

उधर, इंटक, सीटू, एटक और एचएमएस समेत अन्य श्रमिक संगठनों ने भी इस मामले पर असंतोष व्यक्त किया है। इंटक महासचिव रजत दीक्षित का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंत्रियों से मुलाकात का अवसर नहीं देना भेदभावपूर्ण है। उनका आरोप है कि इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में मंत्रियों ने यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जबकि दुर्गापुर स्टील प्लांट में ऐसा अवसर नहीं दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग
Next: BSP URM में करंट से कर्मचारी की मौत पर प्रबंधन ने थमाया पत्र, पोस्टमार्टम के बाद शव जाएगा हरियाणा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.