ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के ऑपरेटर, सुपरवाइजर, क्रेन ऑपरेटर, पुलपिट ऑपरेटर एवं इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के कार्य कर रहे हैं।
- केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। यह श्रमिकों के साथ अन्याय है तथा श्रम कानूनों की भावना के भी विपरीत है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक के कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय में की गई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों द्वारा सेल के उत्पादन रखरखाव एवं लाभार्जन में 70% योगदान देने वाले कर्मचारियों के बेहतर वेतन एवं सुविधाओं के विषय पर चर्चा की गई।
भारत सरकार द्वारा अधिसूचित केंद्रीय न्यूनतम वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई एवं जुलाई महीने के वेतन में एरियर सहितभुगतान करने की मांग की गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र का ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के ऑपरेटर,सुपरवाइजर,क्रेन ऑपरेटर,पुलपिट ऑपरेटर एवं इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल सभी प्रकार के कार्य कर रहे हैं। जो की स्थाई प्रकृति के हैं।
ठेका श्रमिकों ने कहा कि हम लोग रात्रि पाली का कार्य करते हैं एवं हम लोगों को रात्रि भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता, मोबाइल भत्ता, कैंटीन भत्ता, आवास भत्ता एवं बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जाए।
ठेका श्रमिकों को मिले लीव कार्ड
भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों को कार्य के दौरान छुट्टी लेने पर छुट्टी को लीव कार्ड दिया जाए एवं ऑनलाइन में भी छुट्टी देने की व्यवस्था की जाए, जिससे कि श्रमिकों को जरूरत पड़ने पर छुट्टी ले सके।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों से नियमित एवं जोखिमपूर्ण कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक लागू होने के उपरांत भी केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। यह श्रमिकों के साथ अन्याय है तथा श्रम कानूनों की भावना के भी विपरीत है।
ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: 14 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाने अभियान तेज, परिवार संग आइए
यूनियन ने बीएसपी प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों से मांग की कि सभी पात्र ठेका श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता तथा अन्य वैधानिक सुविधाओं का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बकाया राशि का भी भुगतान किया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने एक स्वर में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा सभी श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंहसार्वा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, जयराम ध्रुव, ताम्रदर्शन, राजकुमार, संतोष ठाकुर, मनोज कुमार, कान्हा राम, मनहरण, कुलेश्वर, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कामता पटेल, बलराम वर्मा, संजीव मानिकपुरी, विष्णु पटेल, लोचन कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

