Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026 (Last updated: 25/08/2026) 1 minute read
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से एनजेसीएस की मीटिंग नहीं बुलाने पर नाराजगी जाहिर की। बोनस फॉर्मूला बदलें।

  • सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा संसदीय कमेटी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गए थे। इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर ताज़ा अपडेट है। दुर्गा पूजा से पहले बोनस भुगतान का संकेत दिया जा रहा है। लेकिन, राशि क्या होगी, इसको लेकर विवाद बना हुआ है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बैठक न होने से मामला बिगड़ता जा रहा है।

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर. संजीवा रेड्डी और बोकारो इंटक के महासचिव बीएन चौबे ने सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मुलाकात की। जल्द से जल्द बोनस मीटिंग बुलाने पर जोर दिया। सेल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि जल्द ही एनजेसीएस कोर ग्रुप की मीटिंग बुला लेते हैं। इस मीटिंग में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, और बीएमएस से 2 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

एनजेसीएस कोर ग्रुप मीटिंग में सहमति बनने के बाद बोनस मीटिंग बुलाकर एमाउंट फाइनल कर लिया जाएगा। बीएन चौबे के अनुसार सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा संसदीय कमेटी की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गए थे। इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

डायरेक्टर पर्सनल के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजीवा रेड्डी ने एनजेसीएस की मीटिंग नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के बजाय लटकाने की परंपरा पर आक्रोश जाहिर किया गया। काफी देर तक बातचीत के बाद प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि एनजेसीएस कोर ग्रुप की मीटिंग जल्द बुलाते हैं। इसके बाद बोनस की राशि के लिए एनजेसीएस नेता प्रबंधन के साथ बैठकर अंतिम मुहर लगाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर में बैठक होगी। दुर्गा पूजा से पहले बोनस का भुगतान करने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

बता दें कि पिछले साल बोनस फॉर्मूला के आधार पर ही 29 हजार 500 रुपए बोनस दिया गया था। जबकि बातचीत के दौरान प्रबंधन 31 हजार रुपए देने को तैयार था। एनजेसीएस लीडर 31 हजार से अधिक रशि की मांग कर रहे थे। इस वजह से बैठक बेनतीजा खत्म होने के बाद प्रबंधन ने 29 हजार 500 रुपए कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि भेज दिया। बोनस फॉर्मूले पर सीटू और एटक ने साइन नहीं किया था। बोनस फॉर्मूला बदलने की भी मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक
Next: BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.