Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हीरक जयंती छमाही बैठक में पुरस्कारों की झड़ी, CISF संग इन्हें मिली ट्रॉफी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

हीरक जयंती छमाही बैठक में पुरस्कारों की झड़ी, CISF संग इन्हें मिली ट्रॉफी

30/01/2025 (Last updated: 30/01/2025) 1 minute read
Award ceremony in Diamond Jubilee half yearly meeting, CISF and personnel received trophies
  • ‘हीरक जयंती कवि सम्मेलन- 2025’, जिसमें नराकास में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने अपनी स्वरचित मौलिक कविताओं का पाठ किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग की ‘हीरक जयंती’ छमाही बैठक हुई। सिविक सेन्टर स्थित ‘भिलाई निवास’ के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: दिन-प्रतिदिन पेंशनभोगियों की संख्या घटती जा रही, 7500 रुपए ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन मिलेगी या नहीं

मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, (कार्यान्वयन) एवं कार्यालयाध्यक्ष, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (मध्य) भोपाल हरीश सिंह चौहान थे। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग अनिर्बान दासगुप्ता ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क) बीएसपी अमूल्य प्रियदर्शी ने शॉल, श्रीफल एवं किताब भेंटकर अतिथिगण का स्वागत किया।

अध्यक्ष अनिर्बान दासगुप्ता ने नराकास, भिलाई-दुर्ग परिवार को पुरस्कार प्राप्ति के लिए बधाई देते हुए कहा कि ये पुरस्कार आप सब की हिंदी के प्रति निष्ठा, अनुराग तथा समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य संस्थानों के प्रयासों से ‘नराकास, भिलाई-दुर्ग’ भविष्य में भी नूतन उपलब्धियाँ, स्वर्णिम सफलताएँ एवं पुरस्कार अर्जित करने में अवश्य ही सफल होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन नहीं मिलेगी, EPFO का SAIL BSP ट्रस्ट पर जवाब, हर तरफ मातम

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के मंत्रालय राजभाषा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रत्येक छः माह में आयोजित की जाती है। 26 नवंबर 1986 को नराकास, भिलाई-दुर्ग का गठन होने के उपरांत आयोजन क्रम में यह 60वीं अर्थात हीरक जयंती बैठक थी।

ये खबर भी पढ़ें: बेचारे बुजुर्ग ईपीएस 95 पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है, 10 सालों से अपनी पीड़ा पर मोदी सरकार से लगा रहे गुहार

अतः इसे विशेष रूप से रंगारंग स्वरूप देकर आयोजित किया गया। आयोजन का विशेष आकर्षण था ‘हीरक जयंती कवि सम्मेलन- 2025’, जिसमें नराकास में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने अपनी स्वरचित मौलिक कविताओं का पाठ किया।

ये खबर भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी

आमंत्रित कवियों में अपने मौलिक रचनाओं से उपस्थित जनों की भरपूर तालियाँ बटोरीं। आमंत्रित कवियों में सुधीर हरणे, अमृता गंगराडे, मनोरमा कुमारी, नितिन गोस्वामी, कामिनी मिश्रा, शाइस्ता सिद्दीकी, मनीष कुमार शुक्ला, विक्रांत सिंह, अनिल कुमार अग्रवाल, रश्मि अमितेष पुरोहित, केदारनाथ सोनबेर, डॉ. शीतल चंद्र शर्मा, ओमवीर करन, भागवत राम निषाद एवं मीना मुण्डा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

कवि सम्मेलन के उपरांत नराकास स्तरीय ‘हीरक जयंती क्विज-2025’ का आयोजन किया गया जिसमें नराकास के सदस्य संस्थानों के सौ से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया।

ऑडियो-विजुअल माध्यम से आयोजित इस क्विज़ के क्विज़ मास्टर वरीय लेखा परीक्षा अधिकारी सुधीर हरणे थे। कवि सम्मेलन के पूर्व क्विज का प्रथम चरण, स्क्रीनिंग़ राउंड जो लिखित रूप में था, आयोजित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

प्रथम चरण के उपरांत क्विज के मेगा फाइनल में पहुँची चार टीमों को हिंदी साहित्यकारों के नाम पर नीरज, दिनकर, साहिर तथा गुलज़ार नाम दिए गए थे। क्विज के मेगा फाइनल के विजेता इस प्रकार रहे- प्रथम हरप्रीत सिंह, महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) एवं सूरज प्रताप, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, द्वितीय उमेश कुमार साहू, सहायक महाप्रबंधक (परियोजनाएँ) एवं रंजन गोस्वामी, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, तृतीय उर्वशी, प्रबंधक (पावर एण्ड ब्लोइंग स्टेशन) एवं प्रीति कुमारी, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, सांत्वना अजय कुमार पाण्डेय, उप डाकपाल एवं जी. युवा किरण, डाक सेवक, भारतीय डाक विभाग। क्विज के विजेताओं और कवियों को अतिथिगण द्वारा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनुराधा धनांक, उप मण्डल अभियंता, भारत संचार निगम लिमिटेड, मण्डल कार्यालय, दुर्ग ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में बायोमेट्रिक का ड्रामा, पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, आत्महत्या की धमकी, CGM से कलप रहा कर्मचारी
Next: Employees Pension Scheme 1995: पेंशन में भेदभाव का आरोप, EPS 95 Pro Rata Pension पर बड़ी Debate

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.