Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट की सेवा के बाद अब सियान सदन में कट रही जिंदगी, बीएसपी की आध्यात्मिक संध्या
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की सेवा के बाद अब सियान सदन में कट रही जिंदगी, बीएसपी की आध्यात्मिक संध्या

06/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: BSP's spiritual evening at Siyan Sadan

30 वरिष्ठ नागरिकों और सरस संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। आध्यात्मिक संध्या का आनंद लिया और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर द्वारा सियान सदन में आध्यात्मिक संध्या का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के सीएसआर विभाग द्वारा 5 फरवरी 2025 को सरस संगठन के सहयोग से सियान सदन में एक आध्यात्मिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में एचडी कुमार स्वामी बोले-भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना किया हूं, RINL को बनाऊंगा देश का नंबर 1 प्लांट

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और रामकृष्ण परमहंस, मां सारदा एवं स्वामी विवेकानंद को समर्पित प्रार्थनाओं से हुई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती झरना कवर, चैताली दत्ता, पॉली सरकार, विनोद पाहाड़े और देवाशीष विश्वास ने मधुर भक्तिगीत प्रस्तुत किए एवं सियान सदन के निवासी श्री बरुई द्वारा तबला वादन से कार्यक्रम को संगीतमय बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: तेंदुए ने करा दिया भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी नॉर्म्स का पालन

संघमित्रा टोकदार ने अपने स्वागत भाषण में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel plant) के वरिष्ठ नागरिकों के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके अनुभवों व योगदान को सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां

इस कार्यक्रम में लगभग 30 वरिष्ठ नागरिकों और सरस संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने इस आध्यात्मिक संध्या का आनंद लिया और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम में उप प्रबंधक (सीएसआर) कमल कान्त वर्मा सहित आशुतोष सोनी, छत्रपाल देशलहरा तथा सीएसआर विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel plant: परिवहन-डीजल संगठन के कर्मचारियों की विदाई में सब भावुक

यह आयोजन सीएसआर विभाग द्वारा सारदा रामकृष्ण संघ के सहयोग से आयोजित किया गया, जो समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सामूहिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। सियान सदन के वरिष्ठतम सदस्य बिहारी लाल ढींगरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और इस आयोजन को स्मरणीय बताया। यह आयोजन न केवल भिलाई की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिकता को और मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास था।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी तीसरी तिमाही का रिजल्ट: लाभ 30% बढ़कर 1,944 करोड़, राजस्व में 21% की वृद्धि
Next: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.