Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: बंद रहेगा Bhilai-Raipur हाइवे, इन रास्तों का करें इस्तेमाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking: बंद रहेगा Bhilai-Raipur हाइवे, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

21/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
big-breaking-bhilai-raipur-highway-will-remain-closed-use-these-routes

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। राज्य की राजधानी रायपुर से स्टील सिटी भिलाई तक अब आवाजाही बंद हो जाएगी। राज्य के दोनों प्रमुख शहर रायपुर और भिलाई को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे-53 (NH-53) को बंद किया जा रहा है। राज्य के इस प्रमुख मार्ग पर हफ्ते भर से ज्यादा समय तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिस वजह से यहां से आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

सोमवार 22 अप्रैल से अगले हफ्ते 29 अप्रैल तक सुपेला- चन्द्रा मौर्या ओवर ब्रिज से आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस फ्लाईओवर ब्रिज में मेंटेनेंस का काम सोमवार से आरंभ होने जा रहा है। इसे अगले आठ दिन तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर की सीमा से लगे हुए दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज का काम कम्पलीट करने के बाद सुपेला-चन्द्रा मौर्या फ्लाईओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग रोड पर टेक्निकल खराबी को दूर करने के लिए 22 अप्रैल से फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके कारण फ्लाईओवर ब्रिज की दोनों सड़कों से आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस दरमियान हर तरह की गाड़ियां फ्लाइओवर ब्रिज के नीचे स्थित सर्विस रोड से गुजरेगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण एजेन्सी के द्वारा मेंटेनेंस का काम आगामी 29 अप्रैल तक कंप्लीट कर दिया जाएगा, जिसके बाद रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

दुर्ग पुलिस ने की अपील

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने दुर्ग-भिलाई ट्विनसिटी के रहवासियों से अपील करते हुए कहा है कि पावर हाउस से नेहरू नगर के मध्य आवाजाही करने के लिए अपने-अपने इलाके के वैकल्पिक सड़क मार्ग का इस्तेमाल करें। नेशनल हाइवे की सड़क का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Weather News: राज्य के आधे दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान 41 डिग्री से पार, भीषण गर्मी से प्रदेश का बुरा हाल
Next: Lok Sabha Election 2024: फर्स्ट फेज इलेक्शन के बाद रिजल्ट की अटकलें तेज, क्या कहता है ट्रेंड, जानिए

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.