Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट बना देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम, जहां ये सिस्टम लांच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट बना देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम, जहां ये सिस्टम लांच

15/02/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant became the first public undertaking in the country, where this system launched

बोकारो स्टील प्लांट में एचसीएम प्रणाली हुआ गो लाइव; डीपीडीपी अधिनियम का पूर्ण अनुपालन करने वाला पहला सार्वजनिक उपक्रम बना बीएसएल।

  • HCM प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के साथ, बोकारो स्टील प्लांट न केवल डिजिटल HR समाधान में अग्रणी बन गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (HCM) प्रणाली का गो लाइव किया गया और इसके साथ ही बीएसएल ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते डीपीडीपी अधिनियम का पूर्ण अनुपालन करने वाला देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम बनने का गौरव भी प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

यह उपलब्धि बीएसएल की डिजिटल परिवर्तन यात्रा और आधुनिक कार्यबल प्रबंधन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीएसएल द्वारा लागू की गई प्रखर नामक Fusion-आधारित HCM प्रणाली का दूसरा चरण HR प्रक्रियाओं को स्वचालित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और कर्मचारी अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना अपने निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

HCM प्रणाली के दूसरे चरण के Go-Live कार्यक्रम का आयोजन HR (L&D) के मुख्य सभागार में 15 फरवरी किया गया। इस अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

उनके साथ अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगनी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में 11 अधिकारियों के Compulsory Retirement पर बड़ा अपडेट, बचाव में 15 दिन का समय

इसके अलावा, परियोजना कार्यान्वयन भागीदार मैसर्स डेलॉइट के अधिशासी निदेशक श्री मोहित फौगाट, परियोजना प्रबंधक श्री अंकुर अग्रवाल तथा मैसर्स ओरेकल के निदेशक श्री विपुल लहरी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया और HCM प्रणाली की विशेषताओं और इसके क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में, पढ़िए डिटेल

उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रणाली मार्च 2025 से बीएसएल के माइंस, सीसीएसओ एवं कोलियरी में भी लागू कर दी जाएगी। मुख्य अतिथि बीरेंद्र कुमार तिवारी ने HCM प्रणाली में लॉगिन कर Go-Live की औपचारिक घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

अपने संबोधन में उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एच आर विभाग, वित्त एवं लेखा, सी एंड आई टी सहित समस्त टीम को बधाई दी तथा परियोजना कार्यान्वयन पार्टनर , मैसर्स डेलॉइट और मैसर्स ओरेकल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली एच प्रक्रियाओं को सुलभ और पारदर्शी बनाएगी तथा प्रबंधन और उपयोगकर्ताओं दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

इस अवसर पर परियोजना कार्यान्वयन पार्टनर, मैसर्स डेलॉइट द्वारा HCM प्रणाली के क्रियान्वयन और उपयोगकर्ता इंटरफेस पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही, एक विशेष डेमो एवं प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

सहायक महाप्रबंधक (एचआर) राहुल त्रिपाठी ने HCM प्रणाली के रोल आउट पर विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि HCM प्रणाली के पहले चरण का शुभारंभ 20 दिसंबर 2024 को सेल के अध्यक्ष श्री अमरेंदु प्रकाश द्वारा वर्चुअली किया गया था. इस अवसर पर सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

कार्यक्रम के अंत में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरी मोहन झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनके झा, उपमहाप्रबंधक (एचआर) एवं प्रगति, सहायक प्रबंधक (एचआर) द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

HCM प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के साथ, बोकारो स्टील प्लांट न केवल डिजिटल HR समाधान में अग्रणी बन गया है, बल्कि DPDP अधिनियम के अनुरूप अपने डेटा सुरक्षा ढांचे को भी मजबूत कर रहा है। यह पहल बीएसएल को भविष्य के तकनीकी नवाचारों की दिशा में एक कदम आगे ले जाती है और इसे देश के अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट को मिले 2 राष्ट्रीय अवॉर्ड डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को हैंडओवर
Next: इंटर स्टील प्लांट क्रिकेट चैंपियनशिप 2024-25 पर RINL विशाखापत्तनम का कब्जा

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.