Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: जिला प्रशासन ने विस्थापितों को धरना-प्रदर्शन और घेराव की नहीं दी थी अनुमति, होगा एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: जिला प्रशासन ने विस्थापितों को धरना-प्रदर्शन और घेराव की नहीं दी थी अनुमति, होगा एक्शन

09/04/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Violence: District administration did not give permission to displaced people to protest and gherao, action will be taken

विस्थापितों ने अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसे 2 अप्रैल को खारिज कर दिया गया था। बावजूद, प्रदर्शन किया गया।

  • प्रशासन ने कहा था-अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन, आवास का घेराव से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के गेट पर हिंसा मामले में नया मोड़ आ गया है। नौकरी की मांग करने वाले विस्थापितों को जिला प्रशासन की ओर से धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। विस्थापितों ने अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसे 2 अप्रैल को खारिज कर दिया गया था। बावजूद, प्रदर्शन किया गया। एक युवक प्रेम प्रसाद महतो की सीआइएसएफ लाठीचार्ज में जान चली गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे

अनुमण्डल पदाधिकारी, चास (बोकारो) से सुन्दर लाल महतो विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन की ओर से अनुमति न देने के बारे में जानकारी दी गई थी कि प्लांट ट्रेनिंग पूरा कर चुके विस्थापित अप्रेंटिस प्रशिक्षु को बीएसएल में बहाल करने समेत03 सूत्री मांगों को लेकर 1.04.2025 को बीएसएल प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार में अनिश्चितकालीन धरना एवं बीएसएल के उच्च अधिकारियों के आवास का घेराव करने की सूचना दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, बीएससिटी थाना बोकारो द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि विस्थापित अप्रेंटिस संथ के द्वारा धरना एवं बीएसएल के उच्च अधिकारियों के आवास घेराव कार्यक्रम में करीब 500-100 विस्थापित महिला पुरुष कर शामिल होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

यह भी उल्लेख है कि 06.04.2025 को बोकारो शहर सहित पूरे झारखण्ड राज्य में रामनवमी पर्व के दौरान रामनवमी अखाड़ा का आयोजन एवं रामनवमी जुलूस निकलना प्रस्तावित था। जिसमें काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गई। ऐसी परिस्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं वरीय पदाधिकारी का आवास का घेराव से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। रामनवमी पर्व को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हेतु अनुमति देना उचित प्रतीत नहीं होता है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से 01.04.2025 को बीएसएल प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्वितकालीन धरना प्रदर्शन एवं बीएसएल के अधिकारियों के आवास का घेराव कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाती है।
इस आदेश की प्रतिलिपि आलोक चावला महाप्रबंधक सुरक्षा बोकारो स्टील प्लांट, प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष बोकारों/पुलिस उपाधीक्षक/पुलिसक नगर बोकारो, दण्डाधिकारी बोकारो को दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब
Next: सीटीसी म्युचुअल ट्रांसफर मंजूरी पर विभागाध्यक्षों की मनमानी का शिकार हो रहे बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.