Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Assembly Election 2023: AAP ने CM भूपेश बघेल, डॉ.महंत, बृहमोहन के खिलाफ और जोगी के घर में इन्हें बनाया कैंडिडेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Assembly Election 2023: AAP ने CM भूपेश बघेल, डॉ.महंत, बृहमोहन के खिलाफ और जोगी के घर में इन्हें बनाया कैंडिडेट

29/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Assembly-Election-2023-AAP-made-them-candidates-against-CM-Bhupesh-Baghel-Dr.-Mahant-Brihmohan-and-in-Jogis-house
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कई राज्यसभा सांसद, सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, क्रिकेटर हरभजन सिंह प्रचार में जुटे

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) (AAP) भी छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में दमखम दिखा रही है। यहां पार्टी प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर विधानसभा वार युद्ध में सहभागी बन रही है। पार्टी ने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के खिलाफ प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। साथ ही पार्टी ने इन दिग्गजों के खिलाफ उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Job: बोकारो स्टील प्लांट में 85 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, जानिए सैलरी

आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार दिया गया हैं।

इस लिस्ट में दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र से आप ने अमित हिरमानी को टिकट दे दिया है। अमित का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टक्कर होगी। यहां से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दुर्ग के सांसद (MP) और रिश्ते में मुख्यमंत्री के भतीजे विजय बघेल को रण भेदने उतार दिया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई टाउनशिप की बैकलाइन पर खोला राज, मचा हड़कंप

इन दिग्गजों के खिलाफ प्रत्याशी उतरे

पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत की सक्ती सीट, केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की साजा सीट, दिवंगत दिग्गज नेता अजीत जोगी के मरवाही क्षेत्र और राजधानी रायपुर दक्षिण से कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: सीजी में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र, महिलाओं के हाथ होगी कमान

स्टार प्रचार संभाल रहे मोर्चा

गौरतलब है कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) के लिए 37 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann), कई राज्यसभा सांसद, कई लोकसभा सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित अन्य सम्मिलित थे।

 ये खबर भी पढ़ें : खुर्सीपार की गलियों में विधायक देवेंद्र यादव का जलवा, घर-घर से लोग जुड़ रहे विश्वास यात्रा में

छत्तीसगढ़ में नहीं खुला है खाता

वर्ष 2018 में छत्तीसगढ में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में आप ने ताल ठोका था। पार्टी ने तब 90 विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में 85 प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन किसी भी सीट पर पार्टी को जीत नहीं मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Breaking: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को थमाया नोटिस, गिर सकती है गाज, जानें क्या है मामला

इन्हें मिला मौका

आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) की पांचवीं लिस्ट में दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग की सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए है। इसमें रामानुजगंज से नीलम ठाकुर, मरवाही से भावेश वरकड़े, बेलतरा से राकेश यादव, सक्ती से अनुभव तिवारी, पामगढ़ से संयामलाल बंजारे, महासमुंद से संजय यादव, बिलाईगढ़ से दादू राम प्रेमी, रायपुर दक्षिण से विजय झा, बालोद से चौवेंद्र साहू, पाटन सीट से अमित हिरमानी, साजा से वीर वर्मा और बेमेतरा सीट से प्रमोद साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

 ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के इस विधायक को पार्टी ज्वॉइन करते ही मिला टिकट, खुद रह चुके हैं DSP, बेटी है जज और डीएसपी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Election 2023 Breaking: छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, काटा धान
Next: सेल IISCO Steel Plant के इंटक नेता और कर्मचारी में हाथापाई की नौबत, एक तरफा कार्रवाई

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.