Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Director Incharge Trophy Cricket Tournament: IIMM ने BIT Durg को 8 विकेट और आंध्रा यूनिवर्सिटी ने IIM को 4 विकेट से रौंदा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Director Incharge Trophy Cricket Tournament: IIMM ने BIT Durg को 8 विकेट और आंध्रा यूनिवर्सिटी ने IIM को 4 विकेट से रौंदा

26/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Director-Incharge-Trophy-Cricket-Tournament-IIMM-beat-BIT-Durg-by-8-wickets-and-Andhra-University-defeated-IIM-by-4-wickets

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी इस वक्त क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच खेले गए। प्रथम मैच बीआईटी दुर्ग व आई.आई.एम.एम. के मध्य खेला गया। बी.आई.टी.-दुर्ग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बी.आई.टी.-दुर्ग की टीम ने अपने 11 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 53 रन बनाए। इसके जवाब में आई.आई.एम.एम. 4.4 ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस तरह आई.आई.एम.एम. ने 8 विकेट से मैच जीता तथा शिखर शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंन 3 ओवरों में 5 रन देकर 05 महत्वपूर्ण विकेट लिए एवं नाबाद 38 रन भी बनाएं। मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं ओए महासचिव परविन्दर सिंह के द्वारा शिखर शर्मा को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आर्डिनेटर रेमी थॉमस, जी.पी. सोनी एवं एन.के. साहू थे।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी व आई.आई.एम. के मध्य खेला गया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवरों में आई.आई.एम. ने 8 विकेट खोकर मात्र 48 रन बनाए। इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी ने मात्र 10.4 ओवर में 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आंध्रा यूनिवर्सिटी ने 4 विकेट से मैच जीता तथा संतु मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। 10 रन बनाए।

मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा संतु को प्रदान करते समय ओए उपाध्यक्ष निखिल पेठे भी उपस्थित थे। इस मैच के को-आर्डिनेटर निखिल पेठे, डी. सामन्ता एवं रविन्द्र महाराणा थे।

इन मैचों के दौरान ओए के महासचिव परविन्दर सिंह, सचिव रेमी थॉमस, जोनल प्रतिनिधि राकेश सिंह ठाकुर, पी. अनु, डी.पी.एस. बरार, राहूल पाली एवं ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में यूरिनल और टॉयलेट की गंदगी मुंह चिढ़ा रही प्रबंधन को, सब हो रहे शर्मसार
Next: SAIL ISP Midtown Club Election 2023: दोबारा महासचिव बने श्रीकांत शाह, इंटक पैनल जीता, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार दोगुने वोट से हारा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.